युवक को आस्ट्रेलिया भेजने की आड़ में हड़पे 11 लाख, पति-पत्नी पर केस दर्ज
एक युवक को आस्ट्रेलिया भेजने की आड़ में 11 लाख रुपये हड़प लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में घोघड़ीपुर वासी खिला ने बताया कि वर्ष 2019 में एक जानकार महिला के मार्फत उनकी मुलाकात जसबीर व उसकी पत्नी ममता से हुई थी।

जागरण संवाददाता, करनाल : एक युवक को आस्ट्रेलिया भेजने की आड़ में 11 लाख रुपये हड़प लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में घोघड़ीपुर वासी खिला ने बताया कि वर्ष 2019 में एक जानकार महिला के मार्फत उनकी मुलाकात जसबीर व उसकी पत्नी ममता से हुई थी। आरोपितों ने उसके बेटे अंकित को आस्ट्रेलिया भेजने का भरोसा दिया था। उनके कहे अनुसार आरोपितों को अलग-अलग समय पर 11 लाख रुपये दे दिए। आरोपितों ने उसे आस्ट्रेलिया भेजने की बजाए इंडोनेशिया भेज दिया, जहां 15 दिन रखा। इसके बाद उसे कंबोडिया में रखा तो फिर इंडोनेशिया ले जाया गया, जहां से 15 दिन बाद उसे मुम्बई लाया गया। यहां से उसे अहमदाबाद ले गए तो फिर थाईलैंड भेज दिया गया परेशान हुए बेटे को बाद में उन्होंने अपने पास बुला लिया। इसके बाद आरोपितों से दी गई राशि की मांग की तो उन्होंने इंकार कर दिया। शहर को साफ सुथरा करने के लिए रात को सफाई अभियान शुरू
संवाद सहयोगी, घरौंडा : नगरपालिका ने शहर को साफ सुथरा करने के लिए रात को सफाई अभियान शुरू कर दिया है। रात के समय शहर के मुख्य मार्गो से सफाई होने से लोगों को काफी लाभ होगा। नगरपालिका अधिकारियों का दावा है कि शहर सफाई पूरी तरह से दुरुस्त होगी और शहर के लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। शहर में काफी दिनों से सफाई का ठेका न होने से शहर में सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। मामला विधायक हरविन्द्र कल्याण के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने तुरन्त सफाई ठेके की अनुमति नगरपालिका को दिलवाई। शहर में कचरे के उठान के साथ -साथ ही अब रात को सफाई शुरू हो गई है। रात के समय सफाई होने से शहर की सूरत बदलनी शुरू हो गई है। नपा अधिकारियों के अनुसार रात के समय शहर की सभी मुख्य मार्गो पर सफाई होगी और उसी समय कचरा भी उठाया जाएगा। नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि विधायक हरविद्र कल्याण के सहयोग से नगरपालिका ने शहर में रात को सफाई करनी शुरू कर दी है रात को शहर के मुख्य मार्गो से सफाई होगी और साथ ही कचरा भी उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।