लेखक चेतन भगत ने ऑनलाइन दिया विद्यार्थियों को पढ़ाई में रुचि बनाए रखने का संदेश
विद्यार्थियों की लेखन पाठन और शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाने के मकसद से बालीवुड फिल्मों के लेखक चेतन भगत ने ऑनलाइन गुरु मंत्र दिया

संवाद सहयोगी, कलायत : विद्यार्थियों की लेखन, पाठन और शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाने के मकसद से बालीवुड फिल्मों के लेखक चेतन भगत ने ऑनलाइन गुरु मंत्र दिया। कलायत शिक्षा भारती स्कूल के विद्यार्थी एप के जरिये चेतन भगत के संदेश से जुड़े। थ्री इडियट्स, काई पोचे जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानी लिख कर फिल्म जगत में अपनी खास पहचान बनाए हैं। शिक्षा भारती विद्या निकेतन प्रबंध समिति चेयरमैन कुलदीप सिंह और प्राचार्य जितेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण साबित होगा। शिक्षण संस्थान सुचारु रूप से खुल नहीं पा रहे हैं। विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं के जरिये पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यार्थियों में उमंग का संचार करने के लिए चेतन भगत के विचारों को एप के जरिये विद्यार्थियों से सांझा किया गया। भगत ने संदेश में कहा कि जीवन में जितना संघर्ष होगा कहानी लेखन की काबिलियत उतनी ही रुचिकर होगी। कहानी लेखन का ध्येय केवल लोगों का मनोरंजन करना नहीं है। लेखन के जरिये आगे बढ़ने की राहें लोगों को दिखाना है।
सोनू मिगलानी बने रेहड़ी-फड़ी वालों के प्रधान
संस, पूंडरी : रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों की बैठक पूंडरी सब्जी मंडी में संपन्न हुई। बैठक में रेहड़ी फड़ी लगाने वालों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करने के अलावा सर्वसम्मति से प्रधान का चुनाव किया गया। बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से सोनू मिगलानी को अपना प्रधान चुना। प्रधान सोनू ने कहा कि वो रेहड़ी-फड़ी की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का प्रयास करेंगे। प्रधान चुने जाने पर सभी का आभार जताया। उन्होंने जो भरोसा किया है, वे उस पर खरा उतरने का काम करेंगे। इस मौके पर प्रवीण, संजू कश्यप, रवि कश्यप, श्यामलाल, चिटू, बल्ली सैनी, जयभगवान सैनी, दीपक कश्यप, विरेंद्र मौजूद थे। -------
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।