Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीरेंद्र मेहता बने लायंस क्लब के द्वितीय उप जनपदपाल

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 29 Dec 2020 06:58 AM (IST)

    जिले के तमाम 11 लायंस क्लबों की सामूहिक इंस्टालेशन सेरेमनी करनाल रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में हुई। इसमें सभी क्लबों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। प्रगति ...और पढ़ें

    Hero Image
    वीरेंद्र मेहता बने लायंस क्लब के द्वितीय उप जनपदपाल

    जागरण संवाददाता, कैथल: जिले के तमाम 11 लायंस क्लबों की सामूहिक इंस्टालेशन सेरेमनी करनाल रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में हुई। इसमें सभी क्लबों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। प्रगतिशील किसान वीरेंद्र मेहता को लायंस क्लब (321-ए2) इंटरनेशनल का द्वितीय उप जनपदपाल नियुक्त किया गया है। यह कार्यक्रम उनकी ही देखरेख में आयोजित किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीरेंद्र मेहता ने बताया कि लायंस क्लब आइकॉनिक का अध्यक्ष ललित तनेजा को नियुक्त किया गया है। लायंस क्लब कैथल का अध्यक्ष डा.विजय कांसल को चुना गया है। लायंस क्लब ग्रेस के अध्यक्ष हरचरण छाबड़़ा, लायंस क्लब यूथ के हितेश मलिक, लायंस क्लब रॉयल के दिनेश सचदेवा, लायंस क्लब डायमंड के अशोक सैनी, लायंस क्लब सीवन के अध्यक्ष अनुज मेहता, सीवन शाइन के अध्यक्ष करण सिंह, सीवन रॉयल के अध्यक्ष संदीप मदान, लायंस क्लब ग्लोबल के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और लायंस क्लब सुप्रीम के अध्यक्ष रमेश अरोड़ा नियुक्त किए गए हैं। इन सभी क्लबों की इंस्टालेशन एक साथ की गई। कार्यक्रम में जनपदपाल रमन गुप्ता, प्रथम उप जनपदपाल दिनेश दीपक जोशी और द्वितीय उप जनपदपाल वीरेंद्र मेहता बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी। मंच पर उपस्थित रमेश बंसल, गुरचरण घई, जयभगवान गोयल, राजन मिगलानी, रवि मेहरा, सीएल गुप्ता, अजय गोयल ने कार्यक्रम को विधिवत रूप से आगे बढ़ाया। सर्वप्रथम महिला शक्ति ने दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम शुरू किया। चेयरमैन विवेकशील खरबंदा व अविनाश चुघ ने पूरे कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाया। ललित तनेजा और अशोक अरोड़ा ने कार्यक्रम की कमान संभाली। इस दौरान क्लबों के नववर्ष में समाज सेवा के लिए कार्यों की रुपरेखा तैयार की गई और कोरोना काल में की गई सेवाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।