Move to Jagran APP

चीका शहर का हुआ एक समान विकास : अमनदीप

चीका में बनी धर्मशाला का रविवार को नगरपालिका चीका की चेयरपर्सन अमनदीप कौर शर्मा ने उद्घाटान किया। कहा कि इस धर्मशाला का आज से 4 वर्ष पहले गांव वासियों को मौजुदगी में नीव पत्थर रखा था। अब धर्मशाला बन कर तैयार हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 06:40 AM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 06:40 AM (IST)
चीका शहर का हुआ एक समान विकास : अमनदीप

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : चीका में बनी धर्मशाला का रविवार को नगरपालिका चीका की चेयरपर्सन अमनदीप कौर शर्मा ने उद्घाटान किया। कहा कि इस धर्मशाला का आज से 4 वर्ष पहले गांव वासियों को मौजुदगी में नीव पत्थर रखा था। अब धर्मशाला बन कर तैयार हो गई है। पुराणिक धरोहर का नवीनीकरण किया गया है और यह धर्मशाला गांववासियों के हर कार्यक्रम में इस्तेमाल की जाएगी। इस पर लगभग 2 करोड़ 50 लाख से भी अधिक की राशि खर्च हुई है। अमनदीप ने कहा कि 5 वर्ष पूर्व वार्ड की जनता ने उस पर विश्वास जता कर पार्षद चुना था। उनकी हमेशा कौशिश रही कि में शहर के आशाओं पर खरा उतरु और शहर के हर वार्ड में एक समान विकास करवाया है। लगभग 5 सामुदायिक केंद्र और एक दर्जन से ज्यादा धर्मशाला जनता को समर्पित हो रहे है। चौक चौराहों का पक्का किया गया, स्वागत द्वार बनाए गए। उन्होंने कहा कि चीका शहर में वृद्ध आश्रम बनाने को लेकर प्रोजेक्ट बनाकर सरकार को भेजा गया है। चीका शहर में वृद्ध आश्रम बनाने को लेकर पालिका के अधिकारियों द्वारा एक एस्टीमेट तैयार किया है। जिसके अंदर आश्रम में कमरे, हाल का निर्माण, शौचालय, आंगन हर प्रकार की सुविधा हो ऐसा तैयार किया गया है। इस अवसर पर राजेश शर्मा, सूबे सिंह, वेदराज, बलकार बल्लू, सलिद्र, हरि सिंह, संदीप सिंह, गुरनाम सिंह सिंह मौजूद थे।

loksabha election banner

सोनू मिगलानी बने रेहड़ी-फड़ी वालों के प्रधान

संस, पूंडरी : रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों की बैठक पूंडरी सब्जी मंडी में संपन्न हुई। बैठक में रेहड़ी फड़ी लगाने वालों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करने के अलावा सर्वसम्मति से प्रधान का चुनाव किया गया। बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से सोनू मिगलानी को अपना प्रधान चुना। प्रधान सोनू ने कहा कि वो रेहड़ी-फड़ी की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का प्रयास करेंगे। प्रधान चुने जाने पर सभी का आभार जताया। उन्होंने जो भरोसा किया है, वे उस पर खरा उतरने का काम करेंगे। इस मौके पर प्रवीण, संजू कश्यप, रवि कश्यप, श्यामलाल, चिटू, बल्ली सैनी, जयभगवान सैनी, दीपक कश्यप, विरेंद्र मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.