विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के कैथल में दर्दनाक हादसा, नहर की पुलिया से टकराई कार; तीन युवकों की मौत और 4 घायल

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:37 AM (IST)

कैथल के सिसमौर गांव के पास नहर की पुलिया से अल्ट्रोज कार टकराने से तीन युवकों की मौके पर ही ...और पढ़ें

हरियाणा के कैथल में दर्दनाक हादसा (जागरण फोटो)

हरियाणा के कैथल में दर्दनाक हादसा (जागरण फोटो)

HighLights

  1. सिसमौर के पास नहर पुलिया से अल्ट्रोज कार टकराई

  2. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई

  3. चार युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता, कैथल। गांव सिसमौर के पास नहर की पुलिया से चालक का संतुलन बिगड़ने पर अल्ट्रोजगाड़ी टकरा गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल दाखिल करवाया गया। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार देर रात हुआ है। सभी मृतक गांव करोड़ा के रहने वाले हैं। कार में सवार सभी सात युवक गांव करोड़ा से कैथल अपने परिवार के किसी सदस्य को मिलने के लिए आ रहे थे।

हादसे में 22 वर्षीय अजय कुमार, 20 वर्षीय नवदीप व 32 वर्षीय प्रदीप कुमार की मौत हो गई। जबकि साहिल, नरेंद्र, गौरव व अर्जुन को गंभीर चोट आई है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक अजय व प्रदीप परिवार में इकलौते थे। प्रदीप विवाहित था, जो अपने पीछे पत्नी व लड़का-लड़की छोड़ गया।

अजय गांव में सैलून चलाता था। इस हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। हादसे की सूचना के बाद गांव में चूल्हा तक नहीं चला। मृतक के माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में 10 साल की सेवा पूरी करने वाले कॉन्ट्रैक्ट असिस्टेंट प्रोफेसर्स होंगे परमानेंट, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें- रेलवे की बड़ी तैयारी, पूरा किराया देकर आधी बर्थ पर सफर करने का झंझट होगा खत्म? RAC नियमों पर मंथन तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।