Haryana News: राजौंद में ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा, सेना के पराक्रम की होती रही चर्चा
राजौंद में ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसका उद्देश्य सेना के शौर्य को नमन करना था। भाजपा अध्यक्ष सुशील पांचाल ने इसे राष्ट्र धर्म का संकल्प बताया। यात्रा में बहन-बेटियों को न्याय दिलाने वाले ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का बखान किया गया जिसमें सैनिकों ने दुश्मनों को धूल चटाई। इस दौरान कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

संस,राजौंद। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में तथा आमजन में देश भक्ति व राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।
यह यात्रा किसान आयल मिल पूंडरी मार्ग से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक सहित अन्य जगहों से गुजरी और लोगों में देश भक्ति का जोश एवं जुनून भर गई। भाजपा राजौंद मंडल अध्यक्ष सुशील पांचाल ने कहा कि यह यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में निकाली जा रही है।
सेना के पराक्रम का प्रणाम ऑपरेशन सिंदूर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों ने जिस साहस,निष्ठा और अनुशासन के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया वह काबिल ए तारीफ है। पूरे देश व प्रदेश में सेना के पराक्रम की चर्चा है। यह यात्रा निकाल कर सेना के पराक्रम को प्रणाम किया जा रहा है।
राजौंद में यह केवल एक यात्रा नहीं है, बल्कि राष्ट्र धर्म पर चलने का एक संकल्प है और इस पर चलने के लिए हम सब संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि जिन आतंकियों ने हमारी बहन बेटियों के माथे का सिंदूर उजाड़ा था।
ऑपरेशन सिंदूर भारत की ऐतिहासिक सफलता
ऑपरेशन सिंदूर ने उन बहन बेटियों को न्याय दिलवाया है। ऑपरेशन सिंदूर भारत की ऐतिहासिक सफलता है। देश के बहादुर सैनिकों ने तीन दिन में ही दुश्मन को घुटने टेकने को विवश कर दिया। इस दौरान कुलविंद्र राणा, पवन शर्मा, लोकेश राणा,कमल राणा, संदीप राणा, पार्षद कर्मपाल खुरडा, बिजेंद्र राणा, संजय राणा, भूपेंद्र राणा, मुकेश माजरा मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।