राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह में सम्मानित होंगी सुशीला शर्मा
महिलाओं के उत्थान के लिए दस सालों से कार्य कर रही सुशीला शर्मा को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह आठ मार्च को गुरुग्राम में सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में होगा।
जागरण संवाददाता, कैथल : महिलाओं के उत्थान के लिए दस सालों से कार्य कर रही सुशीला शर्मा को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह आठ मार्च को गुरुग्राम में सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में होगा। सुशीला शर्मा ने बताया कि वह दस सालों से महिलाओं के उत्थान को लेकर कार्य कर रही हैं। पति अशोक कुमार हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और समाज सेवा के कार्यों में सहयोग करते हैं। वे आपराधिक घटनाओं को लेकर महिलाओं को जागरूक करती हैं। गरीब कन्याओं की शादी में क्षमता अनुसार सहायता करती हैं। उन्होंने शराब बंदी को लेकर अभियान चलाया था। स्कूलों और रिहायसी इलाकों के पास बने ठेके बंद करवाने के लिए धरने भी दिए थे। उस दौरान उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी तक दी गई, लेकिन उनका हौसला कम नहीं हुआ। पर्यावरण बचाने और भ्रूण हत्या रोकने को लेकर भी जागरूकता कार्यक्रम करती हैं। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें सरकार व प्रशासन की ओर से पत्र भी मिल चुका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।