Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Lok Sabha 2024: हरियाणा में कांग्रेस से गठबंधन के बाद सुशील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को दी ये नसीहत, भाजपा पर बोला हमला

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Wed, 28 Feb 2024 12:03 PM (IST)

    कैथल पहुंचे हरियाणा कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती से न्याय युद्ध की शुरुआत होगी। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी चुनाव लड़ने से बच रहे हैं। क्षेत्र की जनता बदलाव के मूड में नजर आ रही है। दिल्ली के विकास मॉडल को अपनाएगी। आप के उम्मीदवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत भी दी है।

    Hero Image
    Haryana News: कुरुक्षेत्र की धरती से होगी न्याय युद्ध की शुरुआत-गुप्ता।

    जागरण संवाददाता, कैथल। कुरुक्षेत्र लोक सभा ( Lok Sabha Election 2024) से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साझे ( aap-congress alliance) उम्मीदवार डा.सुशील गुप्ता (Sushil Gupta) रात दो बजे कैथल पहुंचे।

    सुबह उन्होंने कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात की। गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती से न्याय युद्ध की शुरुआत होगी। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूब कर बूढ़ी हो चुकी है।

    भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चुनाव से लड़ने से भाग रहे-सुशील गुप्ता

    कांग्रेस का संगठन नहीं होने का चुनाव में कोई नुकसान नहीं होगा। हाथ थाम कर एक दूसरे की ताकत बढ़ाएंगे। डा.गुप्ता ने कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी चुनाव से लड़ने से भाग रहे हैं। इसलिए वह अब विधानसभा की ओर रुख कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के खिलाफ न बोलने की दी नसीहत

    उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का मॉडल ही लोकसभा चुनाव में मैनिफेस्टो बनेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस के खिलाफ कुछ नहीं बोलना है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना है और उन्हें कोई बात महसूस नहीं होने देनी है। इनके साथ अब अपना गठबंधन हो चुका है।

    यह भी पढ़ें: केंद्र के बाद अब पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी, कल होगी बैठक; किसान नेता डल्लेवाल लेंगे सख्त एक्शन

    कैथल (Kaithal News) पहुंचे हरियाणा कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती से न्याय युद्ध की शुरुआत होगी। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

    बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी चुनाव लड़ने से बच रहे हैं। क्षेत्र की जनता बदलाव के मूड में नजर आ रही है। दिल्ली के विकास मॉडल को अपनाएगी। आप के उम्मीदवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत भी दी है।

    यह भी पढ़ें: Haryana Board Exam: विभाग की नकल पर रोक का नहीं हुआ असर, बोर्ड परीक्षा के अलावा D.El.Ed एग्जाम में भी पकड़े गए नकलची