Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेल विभाग ने रिन्यू किया खिलाड़ी सुधीर का ग्रेडेशन सर्टिफिकेट

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 23 Mar 2021 06:12 AM (IST)

    जिला खेल विभाग की ओर से सर्कल कबड्डी के नेशनल खिलाड़ी सौंगल निवासी सुधीर का सी ग्रेड का ग्रेडेशन सर्टिफिकेट रिन्यू कर दिया गया है।

    Hero Image
    खेल विभाग ने रिन्यू किया खिलाड़ी सुधीर का ग्रेडेशन सर्टिफिकेट

    जागरण संवाददाता, कैथल : जिला खेल विभाग की ओर से सर्कल कबड्डी के नेशनल खिलाड़ी सौंगल निवासी सुधीर का सी ग्रेड का ग्रेडेशन सर्टिफिकेट रिन्यू कर दिया गया है। जाखौली निवासी रमेश का भी सी ग्रेड का सर्टिफिकेट रिन्यू करके दिया जाएगा। बता दें कि दोनों ही नेशनल स्तर के खिलाड़ी हैं। अपना सर्टिफिकेट रिन्यू करवाने के लिए कई महीनों से खेल विभाग के चक्कर लगा रहे थे। दैनिक जागरण ने छह मार्च और नौ मार्च को खिलाड़ियों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद खेल विभाग हरकत में आया और सर्टिफिकेट बनाने की कार्रवाई शुरू की। खिलाड़ी सुधीर ने बताया कि 2015 में उनके बी-वन ग्रेड के सर्टिफिकेट बने थे। 2018 में नई खेल नीति बनाई गई थी, जिसके अनुसार उनके सी ग्रेड के सर्टिफिकेट बनने थे। कई महीने पहले विभाग को कागजात दिए थे, लेकिन ग्रेडेशन रिन्यू नहीं किए गए। उन्होंने 2014 में उतराखंड में हुई सर्कल कबड्डी की नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर मेडल हासिल किए थे। दैनिक जागरण ने उनकी समस्या का उठाया और अब उनके सर्टिफिकेट रिन्यू हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये हैं सर्टिफिकेट के फायदे

    खिलाड़ियों के लिए इस सर्टिफिकेट के बहुत फायदे होते हैं। जो खिलाड़ी किसी भी कालेज में स्पो‌र्ट्स कोटा में दाखिला लेना चाहता है, इसके लिए यह सर्टिफिकेट बहुत जरूरी है। सरकारी नौकरियों में भी स्पो‌र्ट्स कोटा होता है। उसमें आवेदन करने के लिए भी खिलाड़ी के पास भर्ती की श्रेणी के हिसाब से ए, बी, सी या डी सर्टिफिकेट होना जरूरी है। सरकार की ओर से भी इन्हें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं।

    वेरिफिकेशन होने के बाद किए गए सर्टिफिकेट रिन्यू

    जिला खेल अधिकारी सतविद्र गिल ने बताया कि सर्कल कबड्डी खिलाड़ी सुधीर का ग्रेडेशन सर्टिफिकेट रिन्यू कर दिया गया है और खिलाड़ी रमेश का भी किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों के कागजात वेरिफिकेशन करवाने के लिए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन को भेजे हुए थे। वेरिफिकेशन होने के बाद सर्टिफिकेट रिन्यू किए गए हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner