सात स्वर्ण, चार रजत व सात कांस्य पदक, जानिये हरियाणा के किस जिले के खिलाड़ियों के चले पंच
कैथल के खिलाड़ियों ने दादरी में हुई 58वीं राज्य स्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। 25 खिलाड़ियों में से 18 ने पदक जीते जिनमें 7 स्वर्ण 4 रजत और 7 कांस्य शामिल हैं। कैथल की टीम अंडर-17 में पहले और अंडर-19 में तीसरे स्थान पर रही। जिले के मुक्केबाजों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई है।

सुनील जांगड़ा, कैथल। दादरी में आठ से दस सितंबर तक हुई 58वीं राज्य स्तरीय स्कूली बाक्सिंग स्पर्धा में कैथल के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जिले भर से 25 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भारवर्ग में भाग लिया था और इनमें से 18 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए हैं। खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक जीते हैं। अंडर-17 आयु वर्ग में जिले की टीम ने ओवरऑल पहला और अंडर-19 आयु वर्ग में जिले की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
प्रदेश स्तरीय इस स्पर्धा के लिए कैथल से डीपीई विक्रम ढुल को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया था। जिले के यह सभी खिलाड़ी चार प्रशिक्षण केंद्रों पर अभ्यास करते हैं। इससे पहले भी जिले के खिलाड़ी बाॅक्सिंग स्पर्धा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। जिले में करीब 12 अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाॅक्सिंग खिलाड़ी हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर तो काफी संख्या में खिलाड़ी हैं जो पदक जीते चुके हैं। इस तरह कि प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ी सुबह-शाम कड़ा अभ्यास करते हैं। जिले भी में बाॅक्सिंग के करीब 600 खिलाड़ी हैं।
इन खिलाड़ियों ने जीते हैं पदक
जिले के खिलाड़ियों ने अंडर-17 आयु वर्ग में खिलाड़ी नैंसी ने 42 किलो में स्वर्ण, निष्ठा ने 44 किलो में स्वर्ण, मानवी ने 50 किलो में स्वर्ण, जन्नत ने 54 किलो में स्वर्ण, नैंसी ने 60 किलो में स्वर्ण, वंशिका ने 63 किलो में स्वर्ण, तन्नू ने 66 किलो में रजत, मानवी ने 80 प्लस किलो में रजत, रजनी ने 52 किलो में कांस्य, अमानत ने 75 किलो में कांस्य, मौसम ने 80 किलो में कांस्य पदक जीता है।
इसी तरह अंडर-19 में पायल ने 57 किलो में स्वर्ण, यशी ने 66 किलो में रजत, रिद्धिमा रापड़िया ने 75 किलो में रजत, खुशी ने 48 किलो में कांस्य, तानिया ने 60 किलो में कांस्य, कृषिका 69 किलो में कांस्य और खुशी ने 81 किलो में कांस्य पदक जीता है। ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।