Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैथल से कटड़ा जाने वाली रोडवेज बस लगातार 9वें दिन भी बंद, यात्रियों को हो रही परेशानी

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 03:25 PM (IST)

    खराब मौसम और भूस्खलन के खतरे के कारण कटड़ा रूट पर बस सेवा अस्थायी रूप से बंद है जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। घग्गर नदी में जलस्तर बढ़ने के बावजूद कैथल-पटियाला मार्ग पर जलभराव नहीं हुआ है इसलिए पटियाला और संगरूर के लिए बसें चल रही हैं। 2023 में बाढ़ के कारण एक महीने तक बस सेवा बाधित रही थी।

    Hero Image
    नौ दिनों से बंद कैथल कटरा जाने वाली रोडवेज बस। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, कैथल। कुछ दिन पहले खराब मौसम और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका के चलते जम्मू के कटड़ा रूट पर बस सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थीं। इसके कारण वैष्णो देवी और मनाली जैसे लोकप्रिय स्थलों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहत की बात यह है कि घग्गर नदी में जलस्तर बढ़ने के बावजूद कैथल–पटियाला मुख्य मार्ग पर अभी तक जलभराव की स्थिति नहीं बनी है। हालांकि पंजाब में आई बाढ़ का असर धीरे-धीरे पड़ोसी जिलों तक पहुंचने लगा है। फिलहाल कैथल से पटियाला और संगरूर की ओर जाने वाली बसें नियमित रूप से चल रही हैं।

    मगर यदि जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई तो सेवाएं रोकना मजबूरी होगी। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में आई बाढ़ के दौरान करीब एक माह तक बस संचालन बंद रहा था और पटियाला मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध करना पड़ा था। कैथल डिपो के यातायात प्रबंधक विपुल कुमार नांदल, जिनका हाल ही में अंबाला से तबादला हुआ है, ने बताया कि पिछले कई दिनों से पहाड़ी इलाकों और हरियाणा में लगातार बारिश हो रही है।

    बाढ़ के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे कटड़ा रूट पर रोडवेज की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। यात्रियों की सुरक्षा और बसों के सुरक्षित संचालन को ध्यान में रखकर ही सेवाएं अस्थायी रूप से रोकी गई हैं। उन्होंने बताया कि विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

    डीआई रामफल ने भी बताया कि लगातार वर्षा और बाढ़ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों की सड़कें और पुल टूट चुके हैं, जिस कारण कैथल से कटड़ा जाने वाली रोडवेज बस सेवा पिछले करीब नौ दिनों से बंद है।

    हालांकि, पटियाला, संगरूर और पातड़ा की ओर जाने वाली सभी बसें निरंतर चल रही हैं। फिलहाल यात्री बिना किसी परेशानी के पटियाला और संगरूर के लिए बस सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner