Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन बने रणधीर गोलन

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 26 Nov 2019 09:39 AM (IST)

    विधायक रणधीर गोलन को प्रदेश सरकार की ओर से हरियाणा पर्यटन निगम का चेयरमैन बनाया गया है। हालांकि विधायक रणधीर गोलन ने इस पर अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि ...और पढ़ें

    Hero Image
    हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन बने रणधीर गोलन

    संवाद सहयोगी, पूंडरी : विधायक रणधीर गोलन को प्रदेश सरकार की ओर से हरियाणा पर्यटन निगम का चेयरमैन बनाया गया है। हालांकि विधायक रणधीर गोलन ने इस पर अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि है उन्हें अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दे कि लंबे समय से भाजपा से जुड़े और पार्टी में जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैसे अहम पदों पर रहे रणधीर गोलन ने इस बार टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में गोलन को हलके के लोगों का भरपूर समर्थन मिला और वे बहुत अच्छे मतों से जीतकर विधानसभा में पहुंचे। सरकार बनने के बाद फिर से भाजपा को ये कहते हुए बिना शर्त समर्थन दिया कि वे तो भाजपा के ही थे और भाजपा के ही रहेंगे। सरकार ने अब गोलन को चेयरमैन बनाया है। हालांकि गोलन ने कहा वे विधायक बनकर संतुष्ट है और लोगों के बीच रहकर उनकी सेवा करना चाहते है। जब हरियाणा सरकार के मंत्री बनाए जा रहे थे तो गोलन का नाम भी सुर्खियों में रहा था। उस दौरान उनका नाम मंत्री पद के लिए नहीं आया था। अब सरकार की ओर से उन्हें हरियाणा पर्यटन निगम का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें