विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paddy Price Increase: पीआर धान के भाव में आई तेजी, 2300 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे दाम

By Pankaj KumarEdited By: Anurag Shukla
Published: Sun, 16 Oct 2022 03:59 PM (IST)

पीआर धान के भाव 2300 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। पीआर धान के भाव 2200 रुपये प्रति क्विंटल ...और पढ़ें

कैथल में धान के भाव में तेजी आई है।
कैथल में धान के भाव में तेजी आई है।

कैथल, जागरण संवाददाता। कैथल अनाज मंडियों धान का सीजन चला हुआ है। मौसम साफ होने के बाद आवक भी तेज हो गई है। जहां शनिवार को पीआर धान के भाव 2200 रुपये प्रति क्विंटल थे, वहीं रविवार को 100 रुपये तक का उछाल आया है, अब भाव 2300 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है, वहीं 1509 के भाव 3300 रुपये तक मिल रहे हैं। मुच्छल किस्म का धान भी 3100 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है।

इस सीजन में शुरुआत से ही धान के अच्छे भाव किसानों को मिल रहे हैं। पिछले साल पीआर धान के भाव एमएसपी से भी कम मिले थे, लेकिन इस बार तो एमएसपी से भी 300 रुपये तक ज्यादा भाव मिल रहे हैं। इससे किसानों को काफी फायदा हो रहा है। 1509 के भाव पिछले साल 2700 से 2800 रुपये तक मिले थे। इस बार भाव 400 से 500 रुपये तक ज्यादा मिल रहे हैं। किसानों ने बताया कि बासमति व 1121 के भाव भी इस बार तेज मिलने की उम्मीद है। पिछले साल 1121 के भाव चार हजार रुपये व बासमति के भाव 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक मिले थे। इस बार दोनों किस्मों के भाव में तेजी आने की उम्मीद किसानों को है।

किसानों को फायदा 

नई अनाज मंडी एसोसिएशन के चेयरमैन धर्मपाल कठवा़ड़ ने बताया कि मंडी में आवक तेज हो गई है। भाव अच्छे मिलने से किसानों को फायदा हो रहा है। इस बार पीआर धान की डिमांड ज्यादा होने के कारण भाव में तेजी आ रही है। पिछले सप्ताह भाव कुछ कम हो गए थे, लेकिन अब अच्छे भाव किसानों को मिल रहे हैं।

"पुरानी अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया ने बताया कि धान का सीजन सही चल रहा है। अब उठान की भी दिक्कत नहीं है। शुरूआत में एक साथ धान की आवक होने से परेशानी आई थी, क्योंकि मंडी शहर के बीचों-बीच है। इसलिए जाम की समस्या बन जाती है। अब उठान भी ठीक चल रहा है और भाव भी अच्छे मिल रहे हैं।"