कैथल में पुलिस की कार्रवाई, घर पर फायर करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
कैथल के पहाड़पुर गांव में अवैध पिस्तौल से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रदमन ने पुरानी रंजिश के चलते देवी दयाल के घर पर फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं और मामले की जांच जारी है।

जागरण संवाददाता, कैथल। गांव पहाड़पुर में घर पर अवैध पिस्तौल से फायर करके हमला करने के मामले में आरोपित को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहाड़पुर निवासी देवी दयाल की शिकायत के अनुसार तीन सितंबर की रात करीब 12 बजे गांव उमेदपुर निवासी प्रदमन ने अपने साथियों के साथ उसके घर आया था।
आरोपितों ने जान से मारने की नियत से चार फायर किए। फायरिंग में से दो गोलियां उसके घर की दीवार में लगीं। इससे परिवार के सभी लोग भयभीत होकर छिप गए और अपनी जान बचाई।
शिकायतकर्ता के अनुसार दमन सिंह तेज रफ्तार में गाड़ी चलाता था। इस पर उनके लड़के और गांव के अन्य लोगों ने उसे समझाया था कि गाड़ी धीमी चलाया करो। इसी बात को लेकर आरोपित ने जातिसूचक शब्दों से गालियां दी और धमकी दी थी।
इसी रंजिश के चलते यह वारदात की गई। इस बारे सीवन थाना में केस दर्ज किया गया। एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार मामले की जांच डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल की टीम ने की।
टीम ने आरोपित गांव उमेदपुर निवासी प्रदमन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से 315 बोर अवैध देशी कट्टा और चार खाली खोल बरामद किए गए हैं। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।