राज्य स्तरीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता में पंचकूला प्रथम, कैथल रहा द्वितीय
दो दिवसीय हरियाणा राज्य स्तरीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें 22 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के दूसरे ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कैथल : दो दिवसीय हरियाणा राज्य स्तरीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें 22 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता चौधरी ने किया।
उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की अपील की। कहा कि हार-जीत खेल में होती रहती है। खिलाड़ी हार-जीत की बजाए खेलों में भाईचारा के साथ खेलें। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हुई हैं, जिनका लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है। संस्था के प्रधान प्रयाग राज बालू, महासचिव दीपक लौट सहित संघ के अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। प्रतियोगिता में पंचकूला की टीम प्रथम, कैथल की टीम ने द्वितीय व पानीपत की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण सरदाना ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। ये रहे परिणाम
चैंक्वान सी ग्रुप इवेंट में लड़कियों में सवेरा (कैथल) स्वर्ण पदक, प्रांजल (पंचकूला) रजत पदक, आराध्या (पंचकूला) कांस्य पदक, लड़कों के वर्ग में कृष्णा (पंचकूला) स्वर्ण पदक, अक्षत सिंह (पंचकूला) रजत पदक, ओजसवा (पंचकूला) कांस्य पदक प्राप्त किया। दोउषु सी ग्रुप इवेंट में लड़कियों में आराध्या (पंचकूला) स्वर्ण पदक, गुंगन्या (पंचकूला) रजत पदक, हर्षल (पंचकूला) कांस्य पदक जीता। लड़कों के वर्ग में अक्षत (पंचकूला) सवर्ण पदक, ओजस्वा (पंचकूला) रजत पदक, अंश (पंचकूला) कांस्य पदक प्राप्त किया।
जियांशु सी ग्रुप इवेंट में लड़कियों में सवेरा (कैथल) स्वर्ण पदक, जियानूर (पंचकूला) रजत पदक, खुशबू (पंचकूला) कांस्य पदक जीता। लड़कों के वर्ग में कृष्णा (पंचकूला) स्वर्ण पदक, विराट (पंचकूला) रजत पदक, पार्थ (पंचकूला) कांस्य पदक प्राप्त किया।
गुंशु सी ग्रुप इवेंट में लड़कियों में प्रांजल (पंचकूला) स्वर्ण पदक, गुंगन्या (पंचकूला) रजत पदक, चार्ली (पानीपत) कांस्य पदक हासिल किया। लड़कों के वर्ग में अंश (पंचकूला) स्वर्ण पदक, आदित्य (पंचकूला) रजत पदक, अभिनव (पंचकूला) कांस्य पदक जीता।
क्वांगशु सी ग्रुप इवेंट में लड़कियों में सवेरा (कैथल) स्वर्ण पदक, जिआनूर (पंचकूला) रजत पदक, खुशबू (पंचकूला) कांस्य पदक, लड़कों में विराट (पंचकूला) स्वर्ण पदक, पार्थ (पंचकूला) रजत पदक, कृष्णा (पंचकूला) कांस्य पदक, चैंक्वान बी ग्रुप इवेंट में अन्वेषा ( पंचकूला) स्वर्ण पदक, तनु (पंचकूला) रजत पदक, लड़कों में आशु (पंचकूला) स्वर्ण पदक, अंशप्रीत (कैथल) रजत पदक, दौशू बी ग्रुप इवेंट में लड़कियों में अन्वेषा (पंचकूला) स्वर्ण पदक, जियांशु बी ग्रुप इवेंट में लड़कों में आशु (पंचकूला) स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
गुंशु बी ग्रुप इवेंट में लड़कियों में अन्वेषा (पंचकूला) स्वर्ण पदक, सूक्ष्म (जींद) रजत पदक, क्वांगशु बी ग्रुप इवेंट में तनु (पंचकूला) स्वर्ण पदक, लड़कों में आशू (पंचकूला) स्वर्ण पदक, तैचीकुआन बी ग्रुप इवेंट में वंशिका (पानीपत) स्वर्ण पदक हासिल किया।
ताइचीजियान बी ग्रुप इवेंट में वंशिका (पानीपत) स्वर्ण पदक, कुंगफू बेयर हैंड इवेंट में लड़कियों में इशिकिता (पंचकूला) स्वर्ण पदक, नवदीप (पंचकूला) रजत पदक, लड़के गोहान (पंचकूला) स्वर्ण पदक, प्रबल ( पंचकूला) रजत पदक, हैरी (सिरसा) कांस्य पदक प्राप्त किया।
शार्ट वेपन इवेंट में लड़कियों में इशु (पानीपत) स्वर्ण पदक व लड़कों में शौर्य (पंचकूला) स्वर्ण पदक, वीर (पंचकूला) रजत पदक प्राप्त किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।