Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भगवान परशुराम ने कमजोर वर्ग के लिए लड़ी शासक वर्ग से लड़ाई

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 03 May 2022 11:44 PM (IST)

    मंगलवार को सीवन गेट की सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम की जयंती मनाई। इस मौके पर हवन किया गया। हवन में ब्राह्मण समाज के लोगों ने आहुतियां डालकर समाज के लिए सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

    Hero Image
    भगवान परशुराम ने कमजोर वर्ग के लिए लड़ी शासक वर्ग से लड़ाई

    जागरण संवाददाता, कैथल : मंगलवार को सीवन गेट की सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम की जयंती मनाई। इस मौके पर हवन किया गया। हवन में ब्राह्मण समाज के लोगों ने आहुतियां डालकर समाज के लिए सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस कार्यक्रम में समाजसेवी विक्की शर्मा व उनकी पत्नी कमलेश शर्मा यज्ञ में मुख्य यजमान थी। हवन के समापन पर भगवान परशुराम जी की स्तुति का बखान किया गया। इस मौके पर रतन लाल शर्मा, प्रवीण शर्मा सेगा, राकेश शर्मा, डा. प्रदीप शर्मा, निवर्तमान प्रधान रामपाल सिरटा, अनिल तिवारी, भट्ट ब्राह्मण सभा के प्रधान सतीश शर्मा, रंती रमन एडवोकेट, नरेश भारद्वाज, अजय भारद्वाज, दिनेश वत्स, सुरेश बजरंगी, सुधीर करोड़ा, पवन शर्मा पहलवान, अभिजीत जोशी, सतवीर मालखेड़ी व मोहन लाल शर्मा क्योड़क मौजूद रहे। भगवान परशुराम ने पृथ्वी को पापियों से मुक्त किया : रविगिरी

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संवाद सहयोगी, पूंडरी : भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पूरी निष्ठाभाव और श्रद्धा से मनाया गया। गांव फरल के शिव मंदिर में हवन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान बबलू शर्मा ने की। जिसमें मुख्य रूप से निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार के महंत एवं श्री शिव मंदिर फरल के संचालक स्वामी रविगिरी जी ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने पृथ्वी को पापियों से मुक्त किया था। यज्ञ के ब्रह्मा संदीप शर्मा ने देव मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुति डलवाई।

    उधर, फतेहपुर की ब्राह्मण धर्मशाला में भी भगवान परशुराम की जयंती मनाई। समाजसेवी मोहित शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर पूजा अर्चना की। इसके अलावा क्षेत्र के गांव चुहडमाजरा, म्यौली, पूंडरी, टयोंठा, रसीना, सिरसल, बदनारा, हाबड़ी, बरसाना, हजवाणा, रमाणा, पाई, भाणा व करोड़ा में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। अक्षय तृतीय पर 11 रूद्री मंदिर में लगाया जूस का लंगर

    संस, पूंडरी : सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) की तरफ से 11 रुद्री शिव मंदिर के नजदीक भगवान परशुराम जयंती व सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया की याद में देवी मंदिर फतेहपुर में जूस का लंगर लगाया गया। संस्था के जिला ई-लर्निग को-आर्डिनेटर राजकुमार गर्ग ने कहा कि भगवान परशुराम समाज के वंदनीय एवं प्रेरणा स्त्रोत हैं। जिन्होंने शास्त्र और शस्त्र की शिक्षा दी। भगवान परशुराम को याद करते हुए हवन यज्ञ व लगाया भंडारा

    संवाद सहयोगी, राजौंद : वार्ड नंबर छह में भगवान परशुराम भवन में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती पर हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें समाज के सभी लोगों ने भाग लिया। इस दौरान कपिल हरित, चूडिया राम, बालकुराम, सतपाल मा. बालकिशन, रोहित शर्मा, देवी राम, शीशपाल शर्मा, ईश्वर चंद, रमेश, जगदीश, महेंद्र शर्मा, हरीपाल, विकास, सोमी ठेकेदार ने बताया कि सुबह 9 बजे हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, इसमें विधि पूर्वक हवन यज्ञ करवाया गया। समाज के गणमान्य लोगों द्वारा आहुति डाली गई। उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया पर ही भगवान परशुराम अवतरित हुए इस दिन उनके चरित्र का स्मरण और अनुसरण कर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। हमें चाहिए कि भगवान परशुराम द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर सभ्य समाज का निर्माण करें। इसी प्रकार आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली में परशुराम जयंती मनाई गई। इस दौरान स्कूल प्रबंधक राजेन्द्र व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम अक्षय तृतीया को जन्म हैं, इसलिए परशुराम की शस्त्र शक्ति भी अक्षय है और शास्त्र संपदा भी अनंत है। उन्होंने सभी बच्चों को भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान पवन शर्मा, बारू राम, कुलदीप सिंह, पूर्ण सिंह मौजूद रहे।