विश्व बाक्सिग चैंपियनशिप के लिए भारत की टीम में हुआ मनीषा का चयन
- छह से 21 मई तक तुर्की में होनी है विश्व बाक्सिंग चैंपियनशिप। जिले की मनीषा का हुआ चयन। ...और पढ़ें

- छह से 21 मई तक तुर्की में होनी है विश्व बाक्सिंग चैंपियनशिप
जागरण संवाददाता, कैथल : अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनीषा मौण का चयन विश्व बाक्सिग चैंपियनशिप के लिए हो गया है। प्रतियोगिता छह से 21 मई तक तुर्की में होनी है। इस चैंपियनशिप के लिए भारत की टीम में चयन के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम दिल्ली में खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए थे। मनीषा ने पहले मुकाबले में पूनम और फाइनल मुकाबले में सोनिया लाठर को हराया। भारत से 12 महिला खिलाड़ियों का चयन अलग-अलग भारवर्ग में हुआ है। मनीषा 75 किलोग्राम भारवर्ग में चयनित हुई हैं। पिछले दो महीने से दिल्ली में लगे कैंप में ही अभ्यास कर रही थी और विश्व चैंपियनशिप के लिए यहीं पर अभ्यास करेंगी। बाक्सिग प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह, विक्रम ढुल और गुरमीत सिंह ने बताया कि साल 2011 में मनीषा ने अंबाला रोड स्थित आरकेएसडी बाक्सिग खेल सेंटर में खेलना शुरू किया था। डिफेंस कालोनी गली नंबर नौ निवासी मनीषा के पिता कृष्ण कुमार डेढ़ एकड़ जमीन के मालिक हैं और खेती-बाड़ी से ही अपने घर का गुजारा करते हैं। दो साल पहले मनीषा का चयन आइटीबीपी में हेड कांस्टेबल के पद पर हो गया था। खेल कोटे में ही यह नौकरी मिली थी।
बाक्स
ये हैं मनीषा की मुख्य उपलब्धियां
- 2018 में हुई आईबा ओपन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।
- 2019 में थाईलैंड में हुई एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
- 2019 में हुई आईबा ओपन प्रतियोगिता में रजत पदक।
- 2019 में दिल्ली में हुई बिग बाउट प्रतियोगिता में रजत पदक।
- 2021 में हिसार में हुई सीनियर राष्ट्रीय बाक्सिग में रजत पदक।
- इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में करीब 20 स्वर्ण जीत चुकी है।
-----------
इन्होंने दी खिलाड़ी को बधाई
खिलाड़ी के चयन पर उपायुक्त प्रदीप दहिया, सीटीएम गुलजार अहमद, अतिरिक्त उपायुक्त समवर्तक सिंह, जिप सीईओ सुरेश राविश, जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन, डिप्टी सुरेंद्र कुमार, डा. राजेश कुमार, प्रशांत राय, अमरजीत सिंह, जोगिद्र, संदीप, अशोक, प्रवीन, अरुण, रजत मोर, सचिन, सतनाम, राजकुमार, संजय ने बधाई दी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।