खेल नर्सरी में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी अजय कुमार का हरियाणा पुलिस में चयन
खेल नर्सरी चीका में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी अजय कुमार का हरियाणा पुलिस में चयन हुआ है। डीएवी कालोनी निवासी अजय पिछले आठ सालों से लगातार चीका के एथलेटि ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : खेल नर्सरी चीका में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी अजय कुमार का हरियाणा पुलिस में चयन हुआ है। डीएवी कालोनी निवासी अजय पिछले आठ सालों से लगातार चीका के एथलेटिक्स कोच सतनाम सिंह के पास प्रशिक्षण ले रहा था और धीरे- धीरे एथलेटिक्स में महारथ हासिल कर लिया। इसके चलते उसके शारीरिक बनावट भी पुलिस की नौकरी हासिल करने में सहायक साबित हुई। एथलेटिक्स कोच डा. सतनाम सिंह ने बताया कि अजय कुमार शुरू से ही बहुत मेहनती खिलाड़ी है। यहां खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया और साथ ही वह पढ़ाई में भी अच्छा है, इसके बल पर उनका हरियाणा पुलिस में चयन हुआ। अजय का चयन होने से जहां गुहला चीका के लोगों में एक खुशी की लहर दौड़ गई है और उसके परिवार के सदस्यों में उसकी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। हरियाणा पुलिस में अजय कुमार का चयन युवाओं में एक नया जोश भर दिया है कि किस प्रकार खेलों के साथ जुड़कर नवयुवक एक अच्छा कॅरियर बना रहा है। अजय कुमार की सफलता युवकों के लिए उदहरण है कि खेलों से जुड़कर वे भी नौकरी हासिल कर सकते हैं
उन्होंने बताया कि कोविड-19 जैसी महामारी से बचाने में खेल और योग बड़ी भूमिका निभा रहे है। खेलों से गुहला चीका के नौजवानों के लिए रोजगार के बहुत ही अच्छे अवसर प्राप्त हो रहे हैं तथा समाज में फैली एक बहुत ही बुरी बीमारी नशे की लत जो कि हमारे समाज में पूरी तरह फैल चुकी है, इससे दूर रखने में भी खेलों का बहुत बड़ा योगदान है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।