गमगीन माहौल में हुआ मृतक विकास का अंतिम संस्कार
जागरण संवाददाता, कैथल : मलेशिया में दो दिसंबर को तारागढ़ के युवक विकास व पंजाब के गुर
जागरण संवाददाता, कैथल :
मलेशिया में दो दिसंबर को तारागढ़ के युवक विकास व पंजाब के गुरमीत की धारदार हथियार से हत्या करने की घटना के बाद सोमवार सुबह मृतक विकास का शव गांव में पहुंचा। गमगीन माहौल में मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। जैसे ही शव गांव में पहुंचा तो मृतक की मां केलो देवी, बहन व छोटा भाई शव से लिपटकर रोने लगे। बेसुध मां व बहन को ग्रामीणों ने संभाला।
पिता ईश्वर सहित अन्य सगे संबंधियों को ग्रामीण सांत्वना देने में लगे हुए थे। परिवार के लोग रोते हुए कह रहे थे की हमारे बेटे ने किसी का क्या बिगाड़ा था। पिता ईश्वर ने बताया कि जनवरी महीने में साढ़े तीन लाख रुपये खर्च कर विदेश भेजा था। अपनी जमीन को ठेका पर देने सहित अन्य जगहों से पैसा ब्याज पर लेने के बाद पैसा कमाने के लिए विदेश भेजा, लेकिन उन्हें क्या पता था कि बेटा विदेश से खुशी-खुशी वापस नहीं आएगा बल्कि उसका शव आएगा। इस घटना को लेकर गांव में दिनभर चर्चा होती रही।
बाक्स-
रात को शव लेने दिल्ली
रवाना हो गए थे परिजन
मलेशिया से रात दस बजे के करीब शव दिल्ली पहुंचा। दिल्ली एयर पोर्ट से शव को लेने के लिए गांव से पिता ईश्वर ¨सह सहित अन्य मौजिज लोग दिल्ली पहुंचे। वहां से एंबुलेंस के माध्यम से सुबह करीब पांच बजे शव गांव पहुंचा। सात बजे के करीब मृतक विकास का अंतिम संस्कार किया गया। गांव व आसपास के लोग भी मृतक परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे।
बाक्स-
दो दिसंबर को अज्ञात
लोगों ने की थी हत्या
दो दिसंबर को मलेशिया में अज्ञात युवकों ने विकास व उसके साथी गुरमीत की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया था जब दोनों रात के करीब आठ बजे कमरे से फैक्टरी में काम करने के लिए जा रहे थे। घटना के बारे में परिजनों को दो दिन बाद जानकारी मिली। इसके बाद जब परिजनों ने छानबीन शुरू की तो वारदात के बारे में पुख्ता जानकारी मिली। इसके बाद शव को भारत लाने के लिए परिजन हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला के साथ मलेशिया दूतावास में पहुंचे और मृतक विकास के कागजात जमा करवाए गए। आठ दिन बाद मृतक का शव मलेशिया से गांव में पहुंचा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।