जार्डन में हुई यूथ एशियन बाक्सिग स्पर्धा में कीर्ति ने जीता रजत पदक
जार्डन में हुई यूथ एशियन बाक्सिग चैंपियनशिप में कैथल की बेटी कीर्ति ढुल ने रजत पदक हासिल किया है। स्पर्धा का फाइनल मुकाबला उजबेकिस्तान की खिलाड़ी के साथ था जिसमें कीर्ति 3-2 से हार गई। यह स्पर्धा 27 फरवरी से शुरू हुई थी और 15 मार्च तक जारी रहेगी। सोमवार को बाद दोपहर कीर्ति का मुकाबला हुआ।

जागरण संवाददाता, कैथल : जार्डन में हुई यूथ एशियन बाक्सिग चैंपियनशिप में कैथल की बेटी कीर्ति ढुल ने रजत पदक हासिल किया है। स्पर्धा का फाइनल मुकाबला उजबेकिस्तान की खिलाड़ी के साथ था, जिसमें कीर्ति 3-2 से हार गई। यह स्पर्धा 27 फरवरी से शुरू हुई थी और 15 मार्च तक जारी रहेगी। सोमवार को बाद दोपहर कीर्ति का मुकाबला हुआ।
बता दें कि इसमें भाग लेने के लिए कैथल की दो बेटियां का चयन हुआ था। स्पर्धा में कीर्ति ढुल 81 प्लस और स्नेहा 75 से 81 किलो भारवर्ग में भाग लिया था। क्योड़क निवासी स्नेहा ने इस स्पर्धा में पहली बार भाग लिया था और कांस्य पदक जीता। जार्डन जाने वाली भारत की टीम में चयन के लिए रोहतक में तीन से छह जनवरी को खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए थे। देशभर से 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। बाक्सिग प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह और विक्रम ढुल ने बताया कि दोनों खिलाड़ी अंबाला रोड स्थित आरकेएसडी कालेज में बने बाक्सिग प्रशिक्षण केंद्र पर अभ्यास करती हैं। दोनों खिलाड़ी पहले भी कई बार जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। चाचा को देख कर शुरू किया था बाक्सिग खेलना
मूल रूप से गांव हरसौला की 16 वर्षीय कीर्ति ढुल अब नेहरू गार्डन कालोनी में रह रही हैं। कीर्ति के पिता नरेश ढुल सेना में कर्नल हैं और इस समय हिसार कैंट में कार्यरत हैं। चाचा विक्रम ढुल अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाक्सर रहे हैं और उन्हें देखकर ही कीर्ति ने खेलना शुरू किया था। दुबई में 18 से 30 अगस्त तक हुई जूनियर और यूथ एशियन बाक्सिग चैंपियनशिप में कीर्ति ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके अलावा भी खिलाड़ी ने 2018 में भोपाल में हुई स्कूल नेशनल में कांस्य पदक। 2019 में दिल्ली में हुई स्कूल नेशनल में स्वर्ण पदक। 2021 में गोहाना में हुई जूनियर स्टेट बाक्सिग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।