कौटिल्य ने गीता के श्लोकों का बताया महत्व
संवाद सहयोगी, राजौंद: नगर के पूडंरी मार्ग पर स्थित सती स्थल पर हरित फाउंडेशन की तरफ से ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, राजौंद: नगर के पूडंरी मार्ग पर स्थित सती स्थल पर हरित फाउंडेशन की तरफ से हरित परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि गुगल बॉय कौटिल्य हरित व फाउंडेशन के संस्थापक कृष्ण शर्मा ने हवन में आहुति डाली। इससे पूर्व सभी सदस्यों ने दादी सती हेमवती और बाबा अनंत पाल की समाधि पर पूजा अर्चना की।
गूगल ब्वाय के नाम से मशहूर हुए कौटिल्य ने हवन के दौरान श्रीमद् भागवत गीता के श्लोक व उनका महत्व के बारे में बताया। उन्होंने अंग्रेजी में संबोधन दिया। भाषण देते इस विलक्षण प्रतिभा के धनी बच्चे
की तरफ हर कोई देखता ही रह गया। जब कौटिल्य ने शंख बजाया तो समारोह में मौजूद लोगों की और भी हैरानी बढ़ गई।
फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण शर्मा ने कहा कि इसका उद्देश्य समस्त परिवार के बीच आपसी तालमेल और भाईचारा पैदा करना है। इस समारोह के माध्यम से दूर दूर रह रहे परिवारों को मिलने का मौका मिलता है। ऐसे समारोह के आयोजनों से भाईचारे की भावना को बल मिलता है।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व फाउंडेशन की ओर से गुरुग्राम, कुरूक्षेत्र, मुरथल व सोनीपत में आयोजन किए जा चुके हैं। आचार्य रामभगत हरितस ने सती स्थल के बारे में विस्तार से गोत्र के उद्गम के बारे में जानकारी दी। कैथल से आए महेन्द्र पाल हरित व लाडवा से आए आचार्य रामकुमार हरित ने सती स्थल के निर्माण और विकास की चर्चा की। इस दौरान कौटिल्य व उनकी बहनों को हरित परिवार राजौंद एवं हरित फाउंडेशन द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा, पूर्व सांसद व स्व. चिरंजी लाल हरित के पौत्र कुबेर हरित, पंडित बृज भूषण, डॉ.जवाहर, मा. रामकुमार, एडवोकेट मनु शर्मा, शीशपाल शर्मा, मनु पहलवान, रामकुमार लाडवा, एडवोकेट मनोज गौड, राजेंद्र हरित, विशाल हरित, छज्जू राम, मा. कमल शर्मा, रविन्द्र शर्मा, महीपाल शर्मा, कपिल, मुकेश, सुनील हरित आदि भी उपस्थित थे।
बॉक्स
विश्व स्तर पर पहचान होगी सती स्थल की
हरित फाउडेशन के अध्यक्ष कृष्ण शर्मा ने बताया कि सती स्थल के निर्माण लेकर को पूरी तैयारियां चल रही है। फाउंडेशन स्थल में 7400 परिवार सदस्य जुड़ चुके है। फाउडेंशन की तरफ से सती स्थल के निर्माण लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि संस्था शिक्षा को लेकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर पूरा अभियान चला रही है। सती स्थल को विश्व मानचित्र पर लाने के लिए 7400 परिवार सदस्य पूरी लगन के साथ इस पर कार्य करने के लिए तैयार है।
बॉक्स
कौटिल्य के साथ सैल्फी लेने वालों का तांता लगा रहा
कौटिल्य जैसे ही समारोह में पहुंचे बच्चों के साथ समाज के अन्य लोगों का भी हजूम सती स्थल की तरफ पहुंच गया जहां कौटिल्य के साथ बच्चे सैल्फी लेने में मशगूल थे वहीं युवा भी कौटिल्य के साथ साथ बार बार सेल्फी ले रहे थे। कौटिल्य की झलक पाने के लिए कई ग्रामीण बार-बार उससे मिलने का प्रयास करते देखे गए। कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा ने बताया कि कौटिल्य कक्षा ग्यारहवीं के फिजिक्स, गणित कैमिस्ट्री विषय को आसानी से पढ़ा सकता है। उन्होंने बताया कि इशु दहिया उनकी शिष्य है। वह आठवीं कक्षा की छात्रा है जो 17 भारतीय भाषा व 5 विदेशी भाषाएं पढ़ व लिख सकती है। उन्होंने बताया कि मृदुल किसी भी विषय पर अंग्रेजी में भाषण दे सकती है और दीक्षा बिना देखे गीता के सभी श्लोक सुना सकती है। शतरंज में प्रदेश स्तर विजेता रह चुकी है। कौटिल्य व उनके दादा जयकिशन शर्मा ने पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का आधार है पौधों के बिना जीवन की कल्पना करना संभव नही है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।