कैथल में गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ, घर-घर विराजे बप्पा; 6 सितंबर को किया जाएगा विसर्जन
कैथल जिले में गणपति महोत्सव की शुरुआत धूमधाम से हुई। छह सितंबर को भगवान गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। शहर के सर्राफा बाजार में गणेश चतुर्थी को लेकर विशेष आयोजन हो रहे हैं जहां भक्त दस दिनों तक पूजा-अर्चना करेंगे। इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने गणेश चतुर्थी उत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, कैथल। जिले में बुधवार से गणपति महोत्सव की शुरुआत हो गई है। छह सितंबर को इसका समापन होगा। इस दिन सिरसा ब्रांच नहर सहित अन्य जगहों पर भगवान गणपति का विसर्जन किया जाएगा।
गणेश चतुर्थी को लेकर शहर के सर्राफा बाजार सहित कई जगहों पर आयोजन हो रहे हैं। दस दिनों तक भगवान गणपति की पूजा-अर्चना भक्तों द्वारा की जाएगी। इसके बाद विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान शोभायात्रा भी नगर में निकाली जाएगी।
इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी उत्सव के उपलक्ष में नन्हें मुन्ने बच्चों ने विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। बच्चों ने सुंदर नाट्य की प्रस्तुति की, इस दिन का महत्त्व बताते हुए अध्यापिका ने बच्चों को बताया कि हम ये त्योहार क्यों मनाते हैं।
बच्चों द्वारा मन को लुभा लेने वाले नृत्य पेश किये गए ,छोटे छोटे बच्चे बहुत ही सुंदर लग रहे थे। महाराष्ट्र के साथ साथ अब गणपति की स्थापना घर घर होने लगी है। इस उत्सव को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नन्हें बच्चे अलग अलग वेशभूषा में मन को लुभा रहे थे। स्कूल समिति अध्यक्ष जेबी खुरानिया व स्कूल प्रधानाचार्य रंजू गुप्ता ने भी बच्चों की प्रतिभाओं की और अध्यापिकाओं के उत्साह की प्रशंसा की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।