Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kaithal News: हाथ से कटे धान को हाथों-हाथ ले रहे खरीदार, 225 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा मिल रहा भाव

    By Surender KumarEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 05:02 PM (IST)

    मंडियों में बुधवार को हैफेड एजेंसी ने धान की खरीद की। वहीं प्राइवेट खरीदारों ने 2400 रुपये प्रति क्विंटल भाव पर यह धान खरीदा है। दूसरी ओर 1509 धान के भी भाव बढ़ गए हैं। कंबाइन की कटाई वाले धान के भाव 3450 रुपये तो हाथ की कटाई वाले धान के 3675 रुपये प्रति क्विंटल भाव किसानों को मिले हैं। भाव में आई तेजी से किसान खुशी हैं।

    Hero Image
    हाथ से कटे धान को हाथों-हाथ ले रहे खरीदार, 225 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा मिल रहा भाव

    कैथल, जागरण संवाददाता। Kaithal Paddy Procurement मौसम साफ होने के बाद अनाज मंडियों में धान की आवक बढ़ रही है। दो दिनों से सरकारी भाव पर पीआर धान को सरकार की खरीद एजेंसियां खरीद रही है। सरकारी भाव 2203 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि इससे 200 रुपये ज्यादा भाव पर प्राइवेट खरीदार पीआर धान को खरीद रहे हैं। बुधवार को नई अनाज मंडी में चार हजार 150 क्विंटल धान हैफेड खरीद एजेंसी ने खरीदा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को मंडियों में हैफेड एजेंसी की खरीद का दिन था। वहीं, प्राइवेट खरीदारों ने 2400 रुपये प्रति क्विंटल भाव पर यह धान खरीदा है। दूसरी ओर, 1509 धान के भी भाव बढ़ गए हैं। कंबाइन की कटाई वाले धान के भाव 3450 रुपये तो हाथ की कटाई वाले धान के 3675 रुपये प्रति क्विंटल भाव किसानों को मिले हैं।

    भाव में आई तेजी से किसानों ने खुशी जाहिर की है। किसानों का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार धान के भाव में तेजी है। पिछले साल 2800 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल ही भाव मिले थे। वहीं पीआर धान भी सरकारी भाव से कम दाम मिले थे। इस बार अच्छे दाम मिलने से किसानों को फायदा हो रहा है।

    ये भी पढ़ें- देवीलाल का झंडा उठाकर हरियाणा में रथयात्रा निकालेंगे अभय चौटाला, 90 विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा

    भाव में आएगी और तेजी : धर्मपाल कठवाड़

    नई अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़, नई अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान रामकुमार गर्ग ने कहा कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार धान के भाव में तेजी है। शुरूआत से ही अच्छे भाव मिल रहे हैं। अब मौसम साफ होने पर आवक बढ़ी है। 1509 धान के इससे भी ज्यादा भाव मिलने की उम्मीद है। नई अनाज मंडी के साथ-साथ अतिरिक्त अनाज मंडी में भी अब धान की आवक होने लगी है।

    हैफेड खरीद एजेंसी के इंस्पेक्टर संजीव ढुल ने बताया कि दो दिनों से सरकारी भाव पर पीआर धान को खरीदा जा रहा है। 2203 रुपये प्रति क्विंटल भाव हैं। चार हजार एक सौ पचास क्विंटल धान अभी तक खरीदा जा चुका है।

    ये भी पढ़ें- Haryana Politics: अहीरवाल क्षेत्र में BJP को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने थामा कांग्रेस का हाथ