Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भारत के महानतम कवियों में से एक थे कबीर दास : लीला राम

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 06 Jun 2020 09:51 AM (IST)

    विधायक लीला राम ने कबीर दास जयंती पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कहा कि भारत के महानतम कवियों में से एक थे।

    भारत के महानतम कवियों में से एक थे कबीर दास : लीला राम

    जागरण संवाददाता, कैथल : विधायक लीला राम ने कबीर दास जयंती पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कहा कि भारत के महानतम कवियों में से एक थे। जब भी भारत में धर्म, भाषा, संस्कृति की चर्चा होती है तो कबीर दास जी का नाम का जिक्र सबसे पहले होता है। कबीर दास जी ने अपने दोहों के माध्यम से भारतीय संस्कृति को दर्शाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही उन्होंने जीवन के कई ऐसे उपदेश दिए हैं जिन्हें अपनाकर सदमार्ग पर चल सकते हैं। इसके साथ ही कबीर दास जी ने अपने दोहों से समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की कोशिश की है और भेदभाव को मिटाया है। संत कबीर के लिखे कुछ महान रचनाओं में बीजक, कबीर ग्रंथावली, अनुराग सागर, सखी ग्रंथ आदि है। वे हिन्दी साहित्य के विद्वान थे। कबीर बेहद धार्मिक व्यक्ति थे और एक महान साधु बने। कबीर दास जी के दोहे बहुत प्रसिद्ध हैं। इन्ही में से एक दोहा इस प्रकार हैं। उन्होंने कहा कि कबीरदास जी सादा जीवन जीने में यकीन रखते थे वे अहिसा, सत्य, सदाचार गुणों के प्रशंसक थे। कबीरदास जैसे कवियों का भारत में जन्म लेना गौरव की बात है।