Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाई गांव में पानी निकासी नहीं होने से फैल रही गंदगी

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 29 Jun 2020 09:53 AM (IST)

    प्रदेश के दूसरे नंबर का गांव पाई में समस्याओं का अंबार लगा है ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है। मुख्य समस्या पानी की निकासी और सफाई की है। इससे गलियों में जलभराव होने के कारण पीलिया डायरिया जैसी बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। गांव की गलियों में जगह-जगह सफाई नहीं होने के कारण पानी जमा हो रहा है।

    पाई गांव में पानी निकासी नहीं होने से फैल रही गंदगी

    संवाद सहयोगी, पाई : प्रदेश के दूसरे नंबर का गांव पाई में समस्याओं का अंबार लगा है, ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है। मुख्य समस्या पानी की निकासी और सफाई की है। इससे गलियों में जलभराव होने के कारण पीलिया, डायरिया जैसी बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। गांव की गलियों में जगह-जगह सफाई नहीं होने के कारण पानी जमा हो रहा है। इससे गलियां धंस रही है। ग्रामीण गंदा पानी पीने को भी मजबूर है। गांव की सड़के टूटी पड़ी हुई है। लोगों का कहना है कि समस्याओं के बारे में कई बार प्रशासन को शिकायत दे चुके है लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह है गांव का इतिहास :

    पाई गांव का इतिहास महा भारतकालीन हैं। बाबा बिशनुपरी के मंदिर यहां प्रमुख है हजारों लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचते है। गांव में शिवजी का ऐतिहासिक मंदिर है। जहां ग्रामीण पूजा अर्चना करते हैं। गांव की आबादी 40 हजार के करीब है। 15 हजार के करीब मतदाता हैं, 60 प्रतिशत जनसंख्या साक्षर हैं।

    नालियों की नहीं होती है साफ सफाई

    ग्रामीण महाबीर ने बताया कि गांव में पानी निकासी की प्रमुख समस्या है। यहां नालियों की साफ सफाई नहीं होने से ओवरफ्लों हो गई है। गलियों से निकलना दुभर हो गया है। कीचड़ में दोपहिया वाहन गिरकर घायल हो रहे है। नालियां टूटी पड़ी है। गलियों में गंदा जलभराव रहने के कारण धंसनी शुरू हो गई है। प्रशासन से मांग करते है की नालियों की साफ सफाई की जाए ताकि समस्या से निजात मिल सकें।

    गलियों में हो सफाई :

    ग्रामीण डीसी ढुल ने बताया कि गांव में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। गलियों की सफाई न होने के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। गंदा पानी की निकासी के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। सीवरेज लाइन गांव में डाली जाए। पीएचसी में डॉक्टर नहीं है। गलियों की साफ सफाई प्रशासन द्वारा करवाई जानी चाहिए। कई जगह गांव के पास की सड़कें टूटी पड़ी है।

    समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा

    सरपंच धर्मबीर ने बताया कि गांव में सरकार के साथ मिलकर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्य के लिए कुछ राशि आई थी उसका उपयोग विकास कार्यों में कर लिया गया है। गांव में मूलभूत सुविधाएं पूरी करवाने की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पानी निकासी की समस्या की सरकार के पास भेजी गई है जल्द समाधान करवा दिया जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner