Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैथल में युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी से किया दुष्कर्म, पांच महीने की गर्भवती; पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

    Updated: Thu, 19 Jun 2025 10:50 AM (IST)

    कैथल में एक व्यक्ति ने साहिल नामक युवक के खिलाफ नाबालिग बेटी से यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि साहिल चार साल से लड़की का पीछा कर रहा था औ ...और पढ़ें

    Hero Image
    युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, कैथल। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की शिकायत पर आरोपित साहिल नामक युवक के खिलाफ सिविल लाइन थाना में केस दर्ज किया गया है।

    शिकायत में बताया गया कि युवक चार सालों से उसकी नाबालिग लड़की का पीछा कर रहा था। बाद में दोनों की एक दूसरे से बातचीत होने लगी।

    युवक ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इससे उसकी लड़की पांच महीने की गर्भवती भी हो गई थी। पहले आरोपित साहिल उनके पड़ोस में रहता था। साहिल का उनके घर पर आना-जाना था। आरोपित उनके घर पर आते-जाते हुए उसकी बेटी से बातचीत करने लगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसका पीछा करके छेड़खानी करने लगा। करीब छह माह पहले उसकी बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान साहिल उनके घर में घुस गया और उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

    सिविल लाइन थाना की जांच अधिकारी एसआई धनपति ने बताया कि मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस समय लड़की के साथ छेड़खानी हुई, उस समय वह नाबालिग थी।