Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैथल में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस ने बोलेरो को मारी टक्कर; 5 की मौत और 3 घायल

    कैथल में क्योड़क के पास एक सड़क हादसे में पांच सेवादारों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। हिसार डिपो की रोडवेज बस ने सेवादारों की बोलेरो को टक्कर मार दी जिससे बोलेरो पलट गई। मृतकों की पहचान फरीदकोट और मुक्तसर के निवासियों के रूप में हुई है।

    By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Mon, 25 Aug 2025 11:15 PM (IST)
    Hero Image
    रोडवेज बस ने बोलेरो को मारी टक्कर, पांच सेवादारों की मौत।

    जागरण संवाददाता, कैथल। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव क्योड़क के पास बने रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक हिसार डिपो की रोडवेज बस ने आगे चल रही सेवादारों की बोलेरो को टक्कर मार दी। इससे बोलेरो गड्ढों में जाकर पलट गई। हादसे में पांच सेवादारों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाड़ी में पंजाब के मुक्तसर निवासी ड्राइवर अमरजीत सहित नौ लोग सवार थे। मृतकों की पहचान रामेआना फरीदकोट निवासी हकीकत सिंह (62), नरिंद्र सिंह (70), काकू सिंह (57), तारा सिंह (62) और मक्खन सिंह (60) के रूप में हुई है।

    हादसे में गुरजंट सिंह, कुलवंत सिंह और गुरमेल सिंह घायल हुए हैं। उनका इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि हिसार डिपो की रोडवेज बस वाया कैथल होते हुए चंडीगढ़ जा रही थी। घायल गुरजंट और गुरमेल सिंह ने बताया कि वे सभी रविवार शाम को ही कैथल पहुंच गए थे।

    रात को वे कमेटी चौक के नजदीक नीमसाहिब गुरुद्वारा में रुके थे। सुबह करीब छह बजे पिहोवा स्थित गुरुद्वारा के लिए निकले। पिहोवा में उन्हें बाबा जीवन सिंह, दिलीप सिंह और बाबा जंगीर सिंह की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेना था। जैसे ही उनकी गाड़ी क्योड़क के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

    टक्कर लगते ही गाड़ी गड्ढों में पलट गई। राहगीरों ने घायलों को निकाला। दो सेवादारों की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीन की मौत अस्पताल पहुंचने के बाद हुई।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इसमें पांच सेवादारों की मौत हुई है और तीन घायल हैं। शिकायत पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - सुशील प्रकाश, डीएसपी।