Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    डीपीएस स्कूल में हरियाणवी नृत्य प्रशिक्षण शिविर का समापन

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 03 Aug 2022 06:48 PM (IST)

    दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए हरियाणा कला परिषद एवं स्कूल प्रशासन की तरफ से आयोजित हरियाणवी नृत्य शिविर का समापन हो गया।

    Hero Image
    डीपीएस स्कूल में हरियाणवी नृत्य प्रशिक्षण शिविर का समापन

    जागरण संवाददाता, कैथल : दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए हरियाणा कला परिषद एवं स्कूल प्रशासन की तरफ से आयोजित हरियाणवी नृत्य प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इसमें मुख्य प्रशिक्षक के रूप में हरियाणा कला परिषद से सुभाष शर्मा ने अपनी टीम के साथ शिरकत की। हरियाणवी नृत्य के बारे में बच्चों को विभिन्न प्रकार से अवगत करवाया। उनके महत्व को बताया। वर्तमान में संस्कृति की झलक का कारण उजागर किया ताकि संस्कृति को भूलते समाज को उन्हें संस्कारों से परिपूर्ण कर एक आदर्श संस्कृति बच्चों में पनपती नजर आए। इसी के साथ साथ उनकी थीम में वर्तमान में विवाह के बाद ससुराल पक्ष में लड़की द्वारा सकारात्मक माहौल का वर्णन आदि के साथ अनेक हरियाणवी नृत्यों की झलक बच्चों तक पहुंचाई। नृत्य शिक्षक कर्ण सैनी द्वारा प्रशिक्षित बच्चों ने तीज महोत्सव पर राज्यपाल के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी थी। दोनों नृत्य में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। समापन समारोह में हरियाणा कला परिषद निदेशक संजय भसीन व सहयोगी धर्मपाल गुगलानी ने अपने अनुभव को बच्चों के साथ सांझा किया। बच्चों को हरियाणवी धुन पर मदमस्त होने के अनेक तरीके समझाए। 20 दिन की कार्यशाला में बच्चों के नृत्य को देखकर उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। प्राचार्य शाजी वर्गीस ने उनका स्वागत किया। स्कूल चेयरमैन सतीश कुमार बंसल ने इस आयोजन पर सभी को बधाई दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें