Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    गुरु ब्रह्मानंद ने सामाजिक बुराइयों को मिटाने में लगाया पूरा जीवन : गोलन

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 25 Dec 2020 06:37 AM (IST)

    जगतगुरु स्वामी ब्रहानंद महाराज के 112 वें जन्मोत्सव को गांव कौल व आसपास के गांवों में स्थापित उनके आश्रमों में पूरी श्रद्धा और बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

    Hero Image
    गुरु ब्रह्मानंद ने सामाजिक बुराइयों को मिटाने में लगाया पूरा जीवन : गोलन

    संवाद सहयोगी, ढांड: जगतगुरु स्वामी ब्रहानंद महाराज के 112 वें जन्मोत्सव को गांव कौल व आसपास के गांवों में स्थापित उनके आश्रमों में पूरी श्रद्धा और बड़ी धूमधाम से मनाया गया। उनके जन्मोत्सव पर पिछले कई दिनों से लगातार यज्ञ के माध्यम से संत महात्माओं के प्रवचन, महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन, भंडारे व सत्संग चल रहे थे। गुरु ब्रह्मानंद की जयंती पर उनकी जन्मस्थली गांव चूहड़माजरा में भी विशेष समारोह आयोजित किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें मुख्यातिथि हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन हलका विधायक रणधीर सिंह गोलन व घरौंडा के विधायक हरविद्र कल्याण ने शिरकत की। इस समारोह का शुभारंभ गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ शुरू हुआ, जिसमें आसपास के आए श्रद्धालुओं ने यज्ञ में संपूर्ण आहुति डाली। यज्ञ में मंत्रों उच्चारण महात्मा जगदीशानंद ने किया।

    चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन ने आश्रम कमेटी को कहा कि आश्रम के सुधार के लिए एक प्रपोजल बनाकर दें। इसको मुख्यमंत्री से मंजूर करवाकर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों एवं तीर्थ स्थानों के लिए एक योजना तैयार की जा रही है।

    इसी योजना के तहत गुरु ब्रह्मानंद की जन्मस्थली चूहड़माजरा को प्रदेश सरकार द्वारा विश्व में चमकाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने अपना सारा जीवन सामाजिक बुराइयों को मिटाने व लोगों को ज्ञान देने में बिताया। हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम गुरु ब्रह्मानंद के बताए उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाए व गुरु के दिखाए मार्ग पर चले।

    इसके अलावा गुरु ब्रह्मानंद आश्रम धेरड़ू, साकरा, संगरौली, पबनावा व खेड़ी साकरा में हाल का निर्माण व कौल में फरल रोड के समीप आश्रम में हाल के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये व कौल में करनाल रोड पर आश्रम में पाकशाला के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की। इन गांवों में भंडारों का आयोजन किया गया और गुरु की महिमा का गुणगान हुआ।

    इस मौके पर ओमपाल आढ़ती कौल, रामपाल आढ़ती कौल, सरपंच देवीलाल गोलन, सरपंच सतपाल फौजी, पूर्व सरपंच सेवा सिंह धेरड़ू, ईशम सिंह कौल, प्रवीण कौल, सावन पबनावा, जगदीश कौल, बाबू राम, जय सिंह कौल, रतन सिंह आढ़ती, भाग सिंह कौल, रविद्र सूडा, नरेंद्र कौल, बाबू कौल, सेवा कौल, दलीप कौल, कृष्ण कौल, सूबा पहलवान, पवन पातलान, मधुसूदन, पूर्व पंच सुभाष कौल मौजूद रहे। गुरू ब्रह्मानंद ने दी वेदों की शिक्षाओं पर अमल करने की सीख : गोलनसंस, पूंडरी : गुरु ब्रह्मानंद जी के 112वें जन्मोत्सव पर कस्बे और आस-पास के गांवों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन और हलका विधायक रणधीर सिंह गोलन ने करीब एक दर्जन से भी अधिक कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने कहा कि गुरू ब्रह्मानंद जी ने मानवता की सेवा को सच्ची सेवा बताते हुए मानव कल्याण के लिए काम करने की प्रेरणा दी। लोगों को वेदों की शिक्षाओं पर अमल करने की सीख दी। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए मानव जाति, समाज व राष्ट्र हित में निरंतर अपना योगदान देना चाहिए। गोलन ने वीरवार को पूंडरी, सिकंदर खेड़ी, बरसाना, हाबड़ी, मुन्नारेहड़ी, संगरौली, धेरडू, खेड़ी साकरा, कौल, पबनावा और रावणहेड़ा गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। सभी स्थानों पर लोगों ने चेयरमैन रणधीर गोलन को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। गोलन ने भी हवन यज्ञ में अपनी आहूति डाली। इस मौके पर शिव कुमार, रोशन, सुरेंद्र, देवेंद्र, अनिल, सतपाल, संजीव गामड़ी मौजूद थे।