Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सीआइए टू पुलिस ने अंतरराज्यीय चार नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो मामलों में अंतरराज्यीय नशा तस्करी रैकेट के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 3.915 किलोग्राम अफीम पकड़ी।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 24 Dec 2020 09:55 AM (IST)
Hero Image
सीआइए टू पुलिस ने अंतरराज्यीय चार नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कैथल : सीआइए-टू पुलिस ने दो मामलों में अंतरराज्यीय नशा तस्करी रैकेट के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 3.915 किलोग्राम अफीम और वरना गाड़ी बरामद की है। तीन आरोपितों को कोर्ट में पेश तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सीआइए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर की टीम नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए गांव बाबा लदाना के बस अड्डा पर मौजूद थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रजबाहा पुल मानस के पास नाकाबंदी की। बाबा लदाना की तरफ से आई एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो भागने लगे, लेकिन पुलिस ने काबू कर लिया। इसके बाद गाड़ी में बैठे आरोपितों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान पंजाब के गांव भेड़पुरी निवासी गुरप्रीत सिंह, अमचेडी निवासी कर्मजीत, बहर साहब निवासी रविद्र के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 3 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की।

आरोपितों ने बताया कि चार माह पूर्व राजस्थान से खरीदकर अमचेडी लाए थे। एक किलो 500 ग्राम अफीम बेची जा चुकी थी। आरोपित राजस्थान से अफीम खरीदकर पंजाब में तस्करी करके महंगे दामों पर बेचने का धंधा करते हैं, जिसके दौरान रास्ते में भी अपने नशा रैकेट से जुड़े सदस्यों को भी नशा बेच देते हैं।

गांव खरौदी क्षेत्र से नशे का धंधा करने वाला आरोपित काबू

सीआइए-टू पुलिस द्वारा एक अन्य मामले में गांव खरौदी क्षेत्र से नशे का धंधा करने वाले अफीम तस्कर को गिरफतार किया गया है, जो एक अंतरराज्यीय नशा तस्करी रैकेट से जुड़ा पाया। आरोपित ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पंजाब निवासी अपने मामा से 75 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। आरोपित को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया है। आरोपित की पहचान गांव खरौदी निवासी मक्खन सिंह के रूप में हुई। 415 ग्राम अफीम आरोपित से बरामद की है।