Haryana News: भाभी की पहले बनाई अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर देवर ने कई बार किया दुष्कर्म
शहर की एक कालोनी निवासी महिला की शिकायत पर रिश्ते में देवर लगने वाले प्रदीप के विरुद्ध सिविल लाइन थाना में केस दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया कि आरोपित ने कुछ महीने पहले उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 31 जुलाई को घर में आकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

जागरण संवाददाता, कैथल। एक महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। महिला और आरोपित युवक रिश्ते में देवर-भाभी लगते हैं। शहर की एक कालोनी निवासी महिला की शिकायत पर रिश्ते में देवर लगने वाले प्रदीप के विरुद्ध सिविल लाइन थाना में केस दर्ज किया गया है।
शिकायत में बताया कि आरोपित ने कुछ महीने पहले उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 31 जुलाई को घर में आकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
इसके बाद भी आरोपित ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपित देवर प्रदीप के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।