विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने सीवन में डॉक्टरों को बांटी पीपीई किट

By JagranEdited By:
Published: Sat, 08 May 2021 06:29 AM (IST)

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सीवन क्षेत्र में डाक्टरों को पीपीई व सैनिटाइजर किट वितरित की। सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या पांच लाख से ज्यादा हो गई है।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने सीवन में डॉक्टरों को बांटी पीपीई किट
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने सीवन में डॉक्टरों को बांटी पीपीई किट

संवाद सहयोगी, सीवन: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सीवन क्षेत्र में डाक्टरों को पीपीई व सैनिटाइजर किट वितरित की। सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या पांच लाख से ज्यादा हो गई है। अब तक पांच हजार से ज्यादा लोग कोरोना के कारण अपनी जान गवां चुके हैं। प्रदेश की गठबंधन सरकार इससे जानबूझ कर बेखबर व अनजान बनी बैठी है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से समूचे देश में कोरोना महामारी चली हुई है। इस बीमारी से लोग मर रहे हैं। अस्पतालों में न ऑक्सीजन है, न बेड हैं और न ही जीवन रक्षक दवाइयां हैं। भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश को रामभरोसे छोड़ अपना पीछा छुड़वा लिया है। सुरजेवाला ने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस युद्ध में सेनापति ही नदारद हैं। हर रोज अस्पतालों में बगैर ऑक्सीजन के मरीजों की मौत हो रही है। पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस मौके पर उन्होंने डा. गुलशन नागपाल, डा. राजेंद्र चुटानी, डा. किरण नागपाल, डा. आभा चुटानी, डा. विम्मी सहित अन्य चिकित्सकों को पीपीई किट व सैनिटाइजर भेंट किए। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, सोनू सेठ, विजय सरदाना, नरेंद्र सीड़ा, बृजपाल राणा गोहरां, इंद्रजीत मदान, राकेश खानपुर व विमल मौजूद थे।

रणदीप सुरजेवाला ने गुहला में बांटी पीपीई किट

गुहला-चीका: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते हम सभी को मिलजुलकर इससे लड़ाई लडऩी है्र तभी इस लड़ाई से जीता जा सकता है। गुहला-चीका में अस्पताल में जाकर डाक्टरों को तीन पीपीई किट व सैनिटाइजर वितरित किए। इस मौके पर सुदीप सुरजेवाला, सतबीर भाणा, ईश्वर नैन, बृजपाल राणा, अधिवक्ता दलबीर नैन व नरेंद्र सीड़ा मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।