Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार! कल से हरियाणा में और बढ़ेगी सर्दी; न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

    Haryana Weather Today देश के विभिन्न राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। हरियाणा में ठिठुरन बढ़ने के साथ हिसार का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में 16 दिसंबर को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।

    By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Fri, 15 Dec 2023 08:39 AM (IST)
    Hero Image
    कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार! कल से हरियाणा में और बढ़ेगी सर्दी

    जागरण संवाददाता, कैथल। Haryana Weather Today: देश के विभिन्न राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

    हरियाणा में गुरुवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद से शाम तक बादल छाए रहें। इससे ठंड और भी बढ़ गई। हालांकि सुबह के समय कोहरा छाया रहा।

    कोहरा पड़ने से सुबह शाम बढ़ी ठंड

    दोपहर तक धूप निकलने से लोगों को सर्दी से निजात मिली। कोहरा होने से सुबह शाम के समय ठंडक बढ़ गई है। ठंड के चलते तापमान भी स्थिर बना रहा है।

    वीरवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विदित रहे कि तीन दिन लगातार सुबह के समय काफी धुंध रही। धुंध के कारण दृश्यता बहुत कम ही रहती है। इसके चलते हादसा होने का भी भय बना रहता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    16 दिसंबर को सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

    हरियाणा में ठिठुरन बढ़ने के साथ हिसार का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश में 16 दिसंबर को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

    ऐसे में मौसम में बदलाव होगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी होगी। वहीं, सुबह और शाम में धुंध बढ़ेगी। वहीं, आज भी हरियाणा के कई जिलों में घनी धुंध पड़ने के आसार हैं।

    यह भी पढे़ें- Haryana: नौकरी से नाखुश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जल्द बदल सकेंगे अपना विभाग और पद, जारी हुई संशोधित स्थानांतरण नीति

    आगाामी दिन में बारिश की संभावना नहीं

    मौसम के तापमान में उतार चढ़ाव के बीच ठिठुरन बढ़ने लगी है। हालांकि, आगामी दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।

    अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस वजह से दोपहर के समय हल्की ठिठुरन महसूस की जा सकती है। वीरवार को पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर बढ़ गया।

    AQI में हुआ सुधार

    औद्योगिक नगरी में सबसे अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान छह रहा। दिन भर खिली धूप के बाद सायं होते ही ठंड की बढ़त का एहसास हुआ। वहीं 24 घंटे के अंतराल में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और एक्यूआई 165 से कम होकर 160 रिकॉर्ड किया गया।

    यह भी पढे़ें-  Bar Association Election: अंबाला में बार एसोसिएशन का फैसला आज, किसके सिर सजेगा प्रधानी का ताज; नौ बजे से शुरू होगी वोटिंग