मजदूरी कर मां ने बेटी को बनाया बॉक्सर, नेशनल लेवल पर जीत चुकी हैं पदक; प्रेरणादायक है कैथल की निकिता की कहानी
कैथल की निकिता की कहानी प्रेरणादायक है। नीलम नामक एक माँ ने मजदूरी करके अपनी बेटी निकिता को नेशनल बॉक्सर बनाया। निकिता ने खेलो इंडिया में कांस्य पदक जीता है और उसका सपना देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। निकिता की माँ पशुपालन और मजदूरी करके उसके खेल के लिए पैसे जुटाती है जिससे निकिता को मदद मिलती है।

जागरण संवाददाता, कैथल। गांव पट्टी अफगान निवासी महिला नीलम ने घर में पशुपालन के साथ-साथ दिहाड़ी मजदूरी कर बेटी निकिता को नेशनल बॉक्सर बनाया है।
निकिता अब तक स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के साथ-साथ खेलों इंडिया में भी नेशनल स्तर पर पदक जीत चुकी है। निकिता का सपना एक दिन देश के लिए बॉक्सिंग के खेल में गोल्ड मेडल जीतने का है। वे पिछले करीब दस साल से बॉक्सिंग खेल रही है। अब तक कई पदक अपने नाम कर चुकी है। निकिता के पिता भी मजदूरी का कार्य करते हैं।
बॉक्सर निकिता बताती हैं कि उन्होंने वर्ष 2022 में खेलों इंडिया में नेशनल खेलते हुए कांस्य पदक जीता है। वहीं हिसार में आयोजित हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी गोल्ड जीता है। इसके अलावा कई बार राज्य व जिला स्तर पर भी गोल्ड व रजत पदक निकिता जीत चुकी है।
पशुपालन के साथ दिहाड़ी-मजदूरी करती है मां
बॉक्सर निकिता बताती है कि उसकी मां पशुपालन के साथ-साथ दिहाड़ी-मजदूरी कर घर की आजीविका चलाने के साथ-साथ उसके लिए खेलों का सामान, खुराक व अन्य सुविधाएं जुटाने के लिए सहायता करती है।
खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी काफी पैसा खर्च होता है। मां नीलम दिन-रात मेहनत कर उसके लिए सुविधा जुटाती है। निकिता के अलावा परिवार में दो बहन-भाई हैं। छोटी बहन गीतू भी राज्य स्तरीय बॉक्सर है। निकिता ने कहा कि यह सब उनकी मां की मेहनत का ही नतीजा है कि वह दोनों बहनें राष्ट्र स्तर पर खेल पाई।
बॉक्सर निकिता की ये है उपलब्धियां
-वर्ष 2017 में बॉक्सिंग अंडर 17 में देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली खेल में कांस्य पदक।
-वर्ष 2019 में दिल्ली में हुई नेशनल बॉक्सिंग खेल में बेहतर प्रदर्शन किया।
-वर्ष 2022 में भोपाल में हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया।
-वर्ष 2021 में बैंगलोर में हुए खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल में कांस्य पदक।
-वर्ष 2021 में खेलो हरियाणा में रजत पदक जीता।
-वर्ष 2021 में हरियाणा गेम्स में रजत पदक जीता।
-वर्ष 2022 में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हिसार में हुई थी, इसमें गोल्ड मेडल जीता।
-वर्ष 2023 में राष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेलों में बेहतर प्रदर्शन।
यह भी पढ़ें- Haryana News: 'लाडो लक्ष्मी योजना' में हो रही है घोटालेबाजी? सरकार ने शिक्षकों को सौंपी जांच की जिम्मेदारी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।