Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    गुरु ब्रह्मानंद ने समाज को एक नई दिशा देकर हर वर्ग को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 24 Dec 2021 04:53 PM (IST)

    संवाद सहयोगी ढांड गुरु ब्रह्मानंद की जयंती पर गांव चूहड़माजरा में कार्यक्रम आयोजित किया ग

    Hero Image
    गुरु ब्रह्मानंद ने समाज को एक नई दिशा देकर हर वर्ग को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया

    संवाद सहयोगी, ढांड : गुरु ब्रह्मानंद की जयंती पर गांव चूहड़माजरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूंडरी के विधायक एवं हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन रणधीर गोलन ने मुख्यातिथि के शिरकत की। इस समारोह का शुभारंभ गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ शुरू हुआ। जिसमें आसपास के आए श्रद्धालुओं ने 108 हवन कुंडों के माध्यम से यज्ञ में संपूर्ण आहुति डाली। यज्ञ में मंत्रों उच्चारण महात्मा जगदीशानंद ने किया। गोलन ने कहा कि गुरुजी ने समाज को एक नई दिशा देकर हर वर्ग को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। गुरु के बिना जीवन में ज्ञान अधूरा रह जाता है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके आदर्शों को जीवन में ग्रहण करना चाहिए। गुरु ब्रह्मानंद ने अपना सारा जीवन सामाजिक बुराइयों को मिटाने व लोगों को ज्ञान देने में बताया और हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम गुरु ब्रह्मानंद के बताए उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाए व गुरु के दिखाए मार्ग पर चले। उन्होंने कहा कि इंसान को अपनी नेक कमाई में से गरीबों की सहायता अवश्य करनी चाहिए। गोलन ने कहा कि गुरु का नाम ही सबसे बड़ा है और गुरु ही हमें मोक्ष की प्राप्ति करवाते है। गुरु नाम का जाप करने से जहां सभी पापों से निजात मिल जाती है, वहीं इंसान गुरु का प्यारा हो जाता है। इंसान को काम, क्रोध, मोह, माया, लोभ का त्याग कर गुरु की भक्ति करनी चाहिए। गुरु जी ने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। गोलन ने गुरु ब्रह्मानंद आश्रम के लिए चूहडमाजरा, कौल व साकरा में 50-50 लाख देने की घोषणा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें