Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम आदमी पार्टी ने झूठ बोलकर पंजाब में सत्ता की हासिल : नायब सैनी

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 23 May 2022 06:23 PM (IST)

    सांसद नायब सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार के जनसेवा के आठ साल पूरे होने पर संपर्क अभियान शुरू किया गया है।

    Hero Image
    आम आदमी पार्टी ने झूठ बोलकर पंजाब में सत्ता की हासिल : नायब सैनी

    संवाद सहयोगी, सीवन : सांसद नायब सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार के जनसेवा के आठ साल पूरे होने पर संपर्क अभियान शुरू किया गया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास लेकर केंद्र सरकार कार्य कर रही है। सरकार के कार्यकाल की अवधि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रही है। सांसद नायब सैनी सोमवार को सीवन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यह जनसभा सीवन में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन मा. संजय सैनी नंबरदार की अध्यक्षता में देर सायं आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में सांसद के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओं का लाभ जनहित तक पहुंच रहा है। कहा कि हरियाणा प्रदेश में युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हो। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार काम कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांसद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने झूठ बोलकर पंजाब में सत्ता हासिल की है। यह नौटंकी कुछ दिनों के लिए है। दिल्ली माडल के नाम पर वोट हथिया लिए हैं, आज दिल्ली में आधे से ज्यादा स्कूल व मोहल्ला क्लीनिक खाली पड़े हुए हैं। पंजाब व दिल्ली की सरकार ने जनहित में कार्य करने की बजाए युवाओं व महिलाओं के लिए गली-गली में शराब के ठेके खोल दिए हैं, ताकि देश का युवा नशे में डूबा रहे और सरकार के झूठे वादों के खिलाफ आवाज न उठा सके। कार्यक्रम में मंच का संचालन मांगे राम शर्मा, भाजपा नेता शमशेर सैनी खानपुर ने किया। कार्यक्रम में पहुंचे संगीत कलाकार अजीत जांगड़ा ने अपने गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, संजय सैनी, कृष्ण डोहर व रवि तारांवली ने भी जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर बलविद्र जांगड़ा, नरेश मुंजाल, सतीश मुंजाल, सुल्तान अटेला, प्रवीण रसुलपुर, शुभम राणा, अनुज दत्त, बिक्रम मंगल, बलजीत सैनी, बलराज फर्शमाजरा, प्रेमचंद सैनी, रामनिवास पंच, अमित मेहता, गुलजार सिंह कंबोज, गुरदेव सिंह कंबोज मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner