विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिकायत करने पहुंची महिला बोली- पुलिस ने तीन घंटे थाने में बंधक बनाया, कपड़े भी फाड़े

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 06 Feb 2017 11:37 AM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2017 11:45 AM (IST)

अपने ससुर पर शारीरिक शोषण करने वाली महिला ने अारोप लगाया कि जब वह पुलिस के पास शिकायत करने पहुंची तो उसे बंधक बनाया गया। कपड़े भी फाड़े गए।

शिकायत करने पहुंची महिला बोली- पुलिस ने तीन घंटे थाने में बंधक बनाया, कपड़े भी फाड़े
शिकायत करने पहुंची महिला बोली- पुलिस ने तीन घंटे थाने में बंधक बनाया, कपड़े भी फाड़े

जेएनएन, जींद। ससुर के खिलाफ थाना प्रभारी से लेकर सीएम विंडो तक शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई तो एक महिला रविवार दोपहर एसपी निवास पर धरने पर बैठ गई। यह देख पुलिस कर्मचारियों ने महिला पुलिस को बुलाया। वह उसे उठाकर अपने साथ महिला थाने ले गई।

थाने से छूटने के बाद महिला ने पुलिस पर खुद को तीन घंटे तक थाने में बंधक बनाकर रखने, मारपीट करने, कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए। हालांकि पुलिस के अनुसार महिला के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ और वह अपने ससुर पर घरेलू विवाद में गलत आरोप लगा रही है।

यह भी पढ़ें: नशा, गैैंगरेप, अप्राकृतिक सेक्स से कारोबारी की बेटी की हुई मौत

हुआ यह कि सुबह महिला अपनी बेटी के साथ एसपी निवास पर पहुंची। वहां तैनात कर्मचारियों ने बताया कि एसपी शहर से बाहर हैं तो उसने कहा कि वह इंतजार करेगी और वहीं जमीन पर बेटी के साथ बैठ गई। इसके बाद उसे महिला थाने ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: प्रेमजाल में फंसी नाबालिग लड़की ने शादी के लिए बहन से किया फर्जीवाड़ा

कैथल रोड निवासी महिला ने अपने पति को नशाखोर बताते हुए हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त अपने ससुर पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने तथा 26 जनवरी को पति व ससुर पर हमला करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें: पत्नी ने देवर के दुष्कर्म की बात बताई तो पति बोला- मेरा भाई ऐसे ही करेगा

दोनों पक्षों में पारिवारिक विवाद है, पहले भी दर्ज हुए हैं केस : पुलिस

महिला थाने की प्रभारी इंस्पेक्टर रोशनी देवी का कहना है कि पारिवारिक विवाद के कारण महिला ससुर पर छेड़छाड़ के गलत आरोप लगा रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक उन्होंने खुद मौके पर जाकर मामले की जांच की है। महिला के मायके व ससुराल पक्ष में आपसी विवाद के कारण दोनों पक्षों के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। महिला की ओर से पुलिस पर भी निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नहाते वक्त देवर ने बनाई भाभी की वीडियो, और फिर करता रहा ब्लैकमेल