AAP In Haryana: दिल्ली के सीएम जींद में निकाल रहे तिरंगा यात्रा, हरियाणा के चुनाव पर है आप की नजर
हरियाणा के जींद में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। एक किलोमीटर लंबी यह यात्रा जींद के कुंदन सिनेमाघर से शुरू होकर एसडी हाई स्कूल पर खत्म होगी।

जींद, जागरण संवाददाता। हरियाणा के जींद में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा जींद के कुंदन सिनेमाघर से शुरू होकर एसडी हाई स्कूल पर खत्म होगी। हरियाणा का लाल केजरीवाल के नारे के साथ आम आदमी पार्टी राज्य में 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर रही है।
इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नाम से भ्रष्टाचारी कांपने लगते हैं। उन्होने कहा कि देश को बचाने के लिए तिरंगा यात्रा जरूरी है। झाड़ू से सारी पार्टियों की सफाई करनी है। भाजपा व कांग्रेस शिक्षा, रोजगार की बात नहीं करते है।
Visuals of AAP's Tiranga rally in Jind that marks the beginning of party's campaign in the state ahead of Assembly and Lok Sabha elections next year. pic.twitter.com/ssWdKQ848V
— Press Trust of India (@PTI_News) June 8, 2023
2024 में होने वाले चुनाव के लिए शंखनाद
आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि हरियाणा से होने वाले चुनावी शंखनाद का असर राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव पर भी पड़ेगा।
आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता, पार्टी की प्रचार कमेटी के चेयरमैन पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर, पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने बुधवार को चंडीगढ़ में एक संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की तिरंगा यात्रा के बारे में जानकारी दी।
सरकार बनते ही हरियाणा में 24 घंटे दी जाएगी बिजली
जनता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अपनी झाड़ू से सारी पार्टियों की सफाई करनी है। अन्य पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा व कांग्रेस शिक्षा रोजगार की बात नहीं करते। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में काम कर के दिखाया है।
उन्होंने यह बात साफ कह दी कि हरियाणा में जैसे ही उनकी सरकार बनेगी उसके 24 घंटे बाद में ही बिजली दी जाएगी।
जींद में आम आदमी पार्टी का पहला कार्यक्रम
तिरंगा यात्रा के दौरान ही अरविंद केजरीवाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय टीम की घोषणा के बाद जींद में यह पहला कार्यक्रम है, जिसमें इन नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। आदमपुर उपचुनाव में आप का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। तब भी केजरीवाल व भगवंत मान ही प्रचार करने आए थे।
जानिए, क्या रहेगा रैली का रूट
इसके लिए कुंदन सिनेमा से एसडी स्कूल तक का रूट तय किया गया है। करीब एक किलोमीटर लंबे इस रूट पर दोनों मुख्यमंत्री पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा करेंगे। इसके लिए सुबह से ही कुंदन सिनेमा से एसडी स्कूल के रूट पर विशेष तैयारी की जा रही हैं। पूरे शहर में आम आदमी पार्टी के झंडे व नेताओं के होर्डिंग लगे हैं। हालांकि, यात्रा का रूट बहुत छोटा है, लेकिन इसका मध्य शहर का सफीदों गेट होगा।
आप नेताओं के विरोध की घोषण, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
कार्यक्रम से ठीक पहले भारतीय आशा पार्टी (BAP) के नाम से शहर में पोस्ट लगाकर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं का विरोध करने की घोषणा की गई है। इसमें एसवाइएल के पानी को लेकर आप की नीति पर सवाल उठाए गए हैं। इससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हालांकि, भारतीय आशा पार्टी का कार्यालय जींद में नहीं है, लेकिन प्रशासन इन लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।