विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मातम में बदली दीपावली की खुशियां, पंचकूला में ट्रैफिक सिपाही की सड़क हादसे में मौत; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Published: Mon, 20 Oct 2025 05:52 AM (IST)

पंचकूला में सड़क हादसे में पिल्लूखेड़ा के 35 वर्षीय ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वह चंडी मंदिर के पास ...और पढ़ें

पंचकूला: सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत

पंचकूला: सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत

HighLights

  1. पंचकूला में ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत

  2. चंडी मंदिर टोल प्लाजा पर ड्यूटी के दौरान हादसा

  3. राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

जागरण संवाददाता, जींद। पिल्लूखेड़ा के 35 वर्षीय युवक का पंचकूला में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। युवक, जो कि पंचकूला ट्रैफिक पुलिस में तैनात था, चंडी मंदिर के पास टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच कर रहा था। अचानक एक ट्रक के नीचे आने से उसकी मौत हो गई।

रविवार को उसका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ पिल्लूखेड़ा में किया गया। डीएसपी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि युवक 2023 में पुलिस में भर्ती हुआ था और 2024 से पंचकूला ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत था।

दीपक के पिता रणधीर ने बताया कि उनका बेटा बहुत होनहार था और वह अपने पीछे विधवा पत्नी, एक 10 महीने का बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। इस दुर्घटना ने रणधीर के परिवार को बुरी तरह प्रभावित किया है। दीपक की आकस्मिक मृत्यु से परिवार में शोक का माहौल है।