'गवाही दिया तो होगा बुरा अंजाम', घर में घुसकर महिला से की मारपीट; फिर प्राइवेट पार्ट छूकर...
जींद में एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि गवाही रोकने के लिए उसके घर में घुसकर उससे मारपीट की गई और बेटी से दुष्कर्म की धमकी दी गई। महिला का आरोप है कि सुभाष और उसके बेटे ने उसके कपड़े फाड़े और प्राइवेट पार्ट को छुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, जींद। अदालत में गवाही देने से रोकने के लिए घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने और प्राइवेट पार्ट छूने और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की धमकी देने का मामला सामने आया है।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित बाप- बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुभाष उनकी रिश्तेदारी में है। उसकी ननद की शादी वहां कर रखी है।
उसकी ननद ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हुआ है, जो कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में महिला के पति की गवाही होनी है। महिला का आरोप है कि सुभाष और उसका बेटा गवाही रोकने के लिए उनके घर पर आए और उसके साथ मारपीट की।
उस दौरान वह और उसकी बेटी घर पर अकेली थी। आरोपितों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और बुरी नीयत से प्राइवेट बाडी पार्ट को छुआ। उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की भी धमकी दी। उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुलाई।
पुलिस आने के बाद आरोपित वहां चले गए और जाते समय भी उन्हें धमकी देकर गए हैं। सिविल लाइन पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।