Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुनीता पांचाल अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में बेस्ट एंट्री अवार्ड मिला

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 02 Nov 2020 06:47 AM (IST)

    डिप्टी सिविल सर्जन डा. रमेश पांचाल की पत्नी सुनीता पांचाल अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में उन्हें बेस्ट एंट्री अवार्ड से सम्मानित हुई।

    सुनीता पांचाल अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में बेस्ट एंट्री अवार्ड मिला

    जागरण संवाददाता, जींद। डिप्टी सिविल सर्जन डा. रमेश पांचाल की पत्नी सुनीता पांचाल अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में उन्हें बेस्ट एंट्री अवार्ड से सम्मानित हुई। इससे पहले गोल्डन एक्सीलेंट अवार्ड, बेस्ट एंट्री अवार्ड आर्टिस्ट्री ऑफ वूमेन, आईडब्ल्यूएस ऑनलाइन वाटर कलर कंटेस्ट, द ग्रेट इंडियन आर्ट जैसे अवार्ड मिल चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोरोना के बाद हुई ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में हाउसिग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुनीता पांचाल ने खूब शिरकत की। अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में उन्हें बेस्ट एंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में 13 देशों के कलाकारों ने भाग लिया था। बंगाल आर्ट फार्म द्वारा आयोजित ऑनलाइन आर्ट प्रतियोगिता में उन्हें गोल्ड एक्सीलेंट अवार्ड मिला। इस प्रतियोगिता में भी 20 देशों के कलाकारों ने भाग लिया था। इसके अलावा उन्हें आर्टिस्ट ऑफ वूमेन वाराणसी, मेक्सिको की केनगास डे ऑनीस इन ले डिस्टेंसिया प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। नेशनल आर्ट प्रतियोगिता में उन्हें द ग्रेट इंडियन आर्ट अवार्ड से नवाजा गया। प्रथम ऑनलाइन ग्रुप एग्जीबिशन कोलकाता द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में उन्हें परंपरा अवार्ड से नवाजा गया। सुनीता पांचाल एक घरेलू महिला हैं। दो बच्चों की जिम्मेदारी निभाते हुए वह पेंटिग के लिए भी अपना समय निकालती हैं। सुनीता पांचाल ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से बीएफए पेंटिग, बनारस हिदू विश्वविद्यालय से एमएफए पेंटिग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री हासिल करने के बाद पेंटिग बनाना शुरू किया।