'हुलिया बदला और दाढ़ी बढ़ाई...', देहरादून में SI को गोली मारने के बाद आत्महत्या करने वाले सुनील कपूर मामले में खुलासा
देहरादून में आत्महत्या करने वाले सुनील कपूर का जींद में अंतिम संस्कार किया गया। घटना से पहले सुनील की मां ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई थी हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस के अनुसार सुनील को आत्मसमर्पण के लिए कहा गया था लेकिन उसने इनकार कर दिया और भागने की कोशिश की।

जागरण संवाददाता, जींद। देहरादून में गोली मारकर आत्महत्या करने वाले सुनील कपूर के शव का मंगलवार को जींद में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार के लोग और रिश्तेदार मौजूद रहे। अब इस मामले में नई जानकारी आई कि हादसे से एक दिन पहले ही सुनील कपूर की मां मीना कपूर ने एसपी के नाम ऑनलाइन शिकायत भेजकर सुरक्षा की मांग की थी।
साथ ही आशंका जताई थी कि सुनील कपूर की हत्या की जा सकती है। स्वजन का कहना है कि यह शिकायत एसपी कुलदीप सिंह को वॉट्सऐप पर भी भेजी थी। इसके बाद एसपी ने पत्रकार वार्ता पर पुलिस का पक्ष रखा। एसपी ने कहा कि आत्महत्या करने से पहले पुलिस ने सुनील कपूर को आत्म समर्पण करने के लिए कहा था। सुनील कपूर ने पुलिस की बात को अनसुना किया।
सुनील कपूर ने पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया बदल दाढ़ी व मूछ को बढ़ा लिया था। सुनील कपूर पर जींद में दो मामले दर्ज थे। इनमें मुकद्दमा नंबर 370 और 484 आईटी एक्ट। दोनों ही मामलों पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही थी। एसपी ने कहा कि सुनील कपूर पिछले कुछ महीनों से अंडरग्राउंड था। सूचना मिली थी कि सुनील हरिद्वार में है।
लोकेशन के आधार पर जींद पुलिस की टीमें हरिद्वार के अंदर अलग-अलग जगहों पर सर्च अभियान चलाए हुए थी। हरिद्वार के बस स्टैंड के पास सुनील कपूर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सुनील ने एसआई सुरेंद्र पर फायर कर दिया। इसमें सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए एम्स में भर्ती करवाया। इस दौरान सुनील भागने में कामयाब रहा।
एसपी ने बताया कि दोबारा फिर सूचना मिली कि सुनील कपूर देहरादून में अपने रिश्तेदार के पास है। उसके बाद जींद और हरिद्वार पुलिस ने देहरादून के लक्ष्मण चौक पर आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। इस मकान में सुनील था। वहां सुनील को भी सुसाइड नहीं करने की बात कही थी। एसपी ने कहा कि परिवार की ओर से ई-मेल से की शिकायत 15 सितंबर को मिली है। वॉट्सऐप पर शिकायत नहीं आई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।