देहरादून में सुनील कपूर की आत्महत्या या मर्डर? जींद में अंतिम संस्कार के बाद मां को हो रहा शक
देहरादून में आत्महत्या करने वाले सुनील कपूर का जींद में अंतिम संस्कार हुआ। सुनील की मां मीना कपूर ने एसपी को शिकायत भेजकर बेटे की हत्या की आशंका जताई थी। शिकायत में सुरक्षा की मांग की गई थी। एसपी ने बताया कि सुनील ने पुलिस से बचने के लिए दाढ़ी बढ़ाकर हुलिया बदल लिया था। उस पर जींद में दो मामले दर्ज थे और वह कुछ महीनों से अंडरग्राउंड था।

जागरण संवाददाता, जींद। देहरादून में गोली मारकर आत्महत्या करने वाले सुनील कपूर के शव का मंगलवार को जींद में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार के लोग और रिश्तेदार मौजूद रहे। अब इस मामले में नई जानकारी आई कि मां मीना कपूर ने बेटे सुनील के आत्महत्या करने से एक दिन पहले एसपी के नाम आनलाइन शिकायत भेजकर सुरक्षा की मांग की थी।
साथ ही आशंका जताई थी कि सुनील कपूर की हत्या की जा सकती है। स्वजन का कहना है कि यह शिकायत एसपी कुलदीप सिंह को वाट्सएप पर भी भेजी थी। इसके बाद एसपी ने पत्रकार वार्ता पर पुलिस का पक्ष रखा। एसपी ने कहा कि आत्महत्या करने से पहले पुलिस ने सुनील कपूर को आत्म समर्पण करने को कहा था।
सुनील ने पुलिस की बात को अनसुना किया। उसने पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया बदल दाढ़ी व मूछ को बढ़ा लिया था। सुनील कपूर पर जींद में दो मामले दर्ज थे। इनमें मुकद्दमा नंबर 370 और 484 आइटी एक्ट। दोनों ही मामलों पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही थी।
एसपी ने कहा कि सुनील कपूर पिछले कुछ महीनों से अंडरग्राउंड था। सूचना मिली थी कि वह हरिद्वार में है। लोकेशन के आधार पर जींद पुलिस की टीमें हरिद्वार के अलग-अलग जगहों पर सर्च अभियान चलाए हुए थी। हरिद्वार के बस स्टैंड के पास सुनील कपूर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सुनील ने एसआइ सुरेंद्र पर फायर कर दिया।
इसमें सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान सुनील भागने में कामयाब रहा। एसपी ने बताया कि दोबारा फिर सूचना मिली कि सुनील कपूर देहरादून में अपने रिश्तेदार के पास है। उसके बाद जींद और हरिद्वार पुलिस ने देहरादून के लक्ष्मण चौक पर आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया।
इस मकान में सुनील था। वहां सुनील को भी सुसाइड नहीं करने की बात कही थी। एसपी ने कहा कि परिवार की ओर से ई-मेल से की शिकायत 15 सितंबर को मिली है। वाट़्सएप पर शिकायत नहीं आई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।