Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्री केदारनाथ सेवा समिति ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jul 2022 08:31 PM (IST)

    शिवरात्रि के महापर्व पर शहर में जगह-जगह भगवान शिव पर जलाभिषेक किया और भंडारा लगाया गया। जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखकर भगवान का आशीर्वाद लिया।

    Hero Image
    श्री केदारनाथ सेवा समिति ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक

    संवाद सूत्र, नरवाना : शिवरात्रि के महापर्व पर शहर में जगह-जगह भगवान शिव पर जलाभिषेक किया और भंडारा लगाया गया। जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखकर भगवान का आशीर्वाद लिया। वहीं श्री केदारनाथ सेवा समिति ने वाटर वर्कस गुरथली रोड पर स्थित मंदिर में सबसे पहले भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। फिर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्था प्रधान सोनू श्योकंद ने कहा कि भगवान शिव देवो के देव हैं, इसलिए उनकी सावन के महीने में उनको पूजा जाता है। भगवान शिव भक्तों के कष्ट हरने वाले हैं और उनकी मनोकामना पूरी करने वाले होते हैं। जिससे उनकी ही ज्यादा पूजा-अर्चना की जाती है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महापर्व पर श्री केदारनाथ सेवा समिति द्वारा कावडिय़ों के लिए शिविर लगाया गया था, जहां उनकी सेवा की गई थी। समिति द्वारा हर साल भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर संदीप गोयत, मोहनलाल, सत्यवान पांचाल, महेंद्र पागल, रीतू, सुमित शर्मा, विजेंद्र सहरावत, लीला पंडित, राजकुमार, सुशील गोयत, शमशेर गोयत मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner