जींद में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, पति समेत 4 पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
सफीदों के गांव टीटो खेड़ी में 38 वर्षीय सरिता नामक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति ससुर सास और देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संवाद सूत्र, सफीदों। गांव टीटो खेड़ी में सोमवार दोपहर बाद 38 वर्षीय महिला सरिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
इस पर पुलिस ने महिला के पति संदीप, ससुर ओमप्रकाश, सास प्रेम देवी व देवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही सरिता के मायके पक्ष के लोग करनाल के घरौंडा से नागरिक अस्पताल में पहुंचे।
स्वजन ने कहा कि सरिता को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया गया है। ऐसे में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई हो। स्वजन ने बताया कि सरिता की शादी 14 साल पहले गांव टीटोखेड़ी निवासी संदीप के साथ हुई थी।
सरिता का एक 11 वर्षीय बेटा है। रविवार को उनके पास ससुर पक्ष के लोगों का फोन आया कि सरिता ने फंदा लगा लिया है और वह जिंदा है। इसके बाद स्वजन नागरिक अस्पताल सफीदों पहुंचे तो सरिता मृत मिली।
मामले में सदर थाना प्रभारी डॉ. सुनील ने कहा है कि चिकित्सकों ने फंदा लगने से मौत बताई है। स्वजन के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।