Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jind To Chandigarh: जींद से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर, अब 4.30 की बजाय इस समय निकलेगी पहली बस

    By Joginder DuhanEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Sat, 19 Aug 2023 04:25 PM (IST)

    अगर आप जींद शहर से चंडीगढ़ के लिए अक्सर यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यात्रियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अब रोडवेज विभाग ने बस की टाइमिंग में कुछ बदलाव किए हैं। जींद से चंडीगढ़ के लिए अब पहली बस सुबह 4.30 बजे की बजाय 4.20 पर निकलेगी। बता दें कि जींद से चंडीगढ़ रूट पर 10 से अधिक बसें चलती हैं।

    Hero Image
    जींद से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर, अब 4.30 की बजाय इस समय निकलेगी पहली बस

    जींद, जागरण संवाददाता। Jind To Chandigarh Bus यात्रियों की मांग पर रोडवेज सोमवार से चंडीगढ़ के लिए पहली बस साढ़े चार बजे की जगह चार बजकर 20 मिनट पर निकालेगा। चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की संख्या सोमवार को ज्यादा रहती है। जींद से काफी लोग चंडीगढ़ सरकारी व निजी संस्थानों में नौकरी करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा, विद्यार्थी भी विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ते हैं, जो चंडीगढ़ जाने के लिए लेट हो जाते थे। ऐसे में रोडवेज अधिकारियों ने दस मिनट पहले बस निकालने का निर्णय लिया है। जींद-चंडीगढ़ रूट पर दस से अधिक बस चलती हैं, जिसमें एक हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं।

    इस वजह से लिया गया फैसला

    शुक्रवार व शनिवार को साप्ताहिक अवकाश पर चंडीगढ़ में काम करने वाले यात्री जींद वापस आते हैं। वहीं, सोमवार को अल सुबह चंडीगढ़ के लिए काम पर निकलते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए साढ़े चार बजे चलने वाली बस को अब चार बजकर 20 मिनट पर चलाया जाएगा। जींद से चंडीगढ़ के लिए दूसरी बस पांच बजकर 20 मिनट पर चलती है। इसके हर 20 मिनट बाद जींद से चंडीगढ़ के लिए बस है।

    अन्य बसों की टाइमिंग

    अगली बस पांच बजकर 40 मिनट, फिर छह बजे, छह बजकर 20 मिनट, छह बजकर 40 मिनट, सुबह सात बजे, सात बजकर 20 मिनट व सात बजकर 50 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए बस है। इसमें से पांच बजकर 40 मिनट पर चलने वाली बस हिसार डिपो, छह बजे चलने वाली बस भिवानी डिपो, छह बजकर 20 मिनट पर चलने वाली बस हांसी उपकेंद्र व सात बजे चलने वाली बस भिवानी डिपो की है।

    सात बजकर 50 मिनट के बाद चंडीगढ़ के लिए अगली बस सुबह नौ बजकर 20 मिनट, सुबह दस बजकर 50 मिनट, दोपहर 12 बजे, दोपहर दो बजकर 20 मिनट व फिर तीन बजकर 50 मिनट पर चलती है।