Haryana Politics: बसपा की जींद में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक, संगठन की मजबूती के लिए हुआ मंथन
जाट धर्मशाला में बहुजन समाज पार्टी हरियाणा की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई जिसमें संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। रणधीर सिंह बेनिवाल ने बूथ स्तर तक संगठ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जींद। बहुजन समाज पार्टी हरियाणा की प्रदेश स्तरीय बैठक शनिवार को जाट धर्मशाला में हुई। इसमें बसपा के संगठन को मजबूत करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर बसपा के राष्ट्रीय को-आर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनिवाल ने प्रदेश के जिला विधानसभा व सेक्टर की गहनता से समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यदि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे तो निश्चित तौर पर हरियाणा में बसपा की सरकार होगी।
बेनिवाल ने कहा कि हर महीने पार्टी की बैठक होती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती ने संगठन को मजबूती के लिए लगातार बैठकों के निर्देश दिए हैं। इस दौरान ऐसे पदाधिकारियों की भी पहचान की जाती है, जो सक्रिय नहीं हैं। ऐसे पदाधिकारियों को बदला जाता है। प्रदेश को चार जोन में बांटा गया है। इसके आधार पर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, ला एंड आर्डर के मामले में सरकार पूरी तरह फेल है। फरीदाबाद में बिना कोई नोटिस दिए गरीबों के 300 घर तोड़े गए।
आए दिन अनुसूचित जाति के लोगों से ज्यादतियां हो रही हैं। कार्यक्रम में अति विशिष्ठ अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्य प्रभारी प्रताप सिंह, प्रदेश प्रभारी विशाल गुर्जर, नेतराम दलबीर भान रहे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सहीराम, प्रदेश सचिव सूरत सिंह, जोन प्रभारी जिले सिंह कश्यप, जिला अध्यक्ष राकेश सिवानामाल मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।