Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के जींद में आधी रात को सोते परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो बच्चियों को हालत गंभीर

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 08:11 AM (IST)

    हरियाणा के जींद के सफीदों में एक परिवार पर आधी रात को फायरिंग हुई जिसमें 13 और 10 साल की दो बहनें घायल हो गईं। गंभीर हालत में उन्हें पीजीआइ रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार यह घटना बच्चियों के पिता नौशाद के साथ पुरानी रंजिश का परिणाम है।

    Hero Image
    हरियाणा के जींद में आधी रात को सोते परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग (संकेतात्मक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, जींद: सफीदों की आदर्श कॉलोनी में एक परिवार पर रात करीब एक बजे आधा दर्जन लोगों ने फायरिंग की। इसमें 13 और 10 वर्षीय दो बहनें गोली लगने से घायल हुई हैं।

    गंभीर हालत में दोनों को पीजीआइ रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना बच्चियों के पिता नौशाद के साथ रंजिश में अंजाम दी गई है। शिकायत में नूर हसन ने बताया कि उनके छह बेटे हैं और वे बेटे नौशाद के साथ रहते हैं, जिनकी तीन बेटियां और एक बेटा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 और 13 साल है बच्चियों की उम्र

    रविवार रात को परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। तीनों बच्चियां जमीन पर कंबल बिछाकर सोई थीं, जबकि कमरे का गेट खुला था। रात करीब एक बजे गोली चलने की आवाज आई। जब परिवार के सदस्य जागे, तो 13 वर्षीय तरनुम और 10 वर्षीय जैसमीन को गोली लगी हुई मिलीं।

    नौशाद की पत्नी सलिया ने बताया कि उनकी ननद की बेटी भी घर पर थी, उसे भी छर्रे लगे हैं। नूर हसन ने आरोप लगाया कि सोनू, मित्ता, राहुल, अजय, बीरू और सतीश ने नौसाद के साथ झगड़ा किया था। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी तो अब आरोपितों ने गोलियां चलाई हैं।