जसमेर रजाना बने राष्ट्रीय गोसेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष
जासं, जींद : राष्ट्रीय गो सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मानसिंहका, राष्ट्रीय संरक्षण स्वामी कृ

जासं, जींद : राष्ट्रीय गो सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मानसिंहका, राष्ट्रीय संरक्षण स्वामी कृष्णानंद महाराज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दलीप गुप्ता ने रविद्र देशवाल को संघ का राष्ट्रीय सचिव व जसमेर रजाना को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर जसमेर रजाना ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वे उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। गो सेवा सबसे बड़ी सेवा है। गायों की तस्करी को रोकना भी एक गो सेवा के बराबर है। अगर प्रत्येक परिवार में एक गाय रखी जाए, तो सड़कों पर बेसहारा गोवंशी नजर नहीं आएंगे। हमारे बुजुर्ग घर गाय रखते थे और बैलों से खेती करते थे। घर में पहली रोटी भी गाय के नाम की ही निकलती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।