Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अपनी पत्नी को साथ रख नहीं सके, सिंदूर की कीमत क्या समझेंगे PM मोदी'; इनेलो नेता सुनैना चौटाला के बिगड़े बोल

    Updated: Fri, 30 May 2025 05:19 PM (IST)

    इनेलो महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने भाजपा पर महिलाओं का सम्मान सुरक्षित न रखने का आरोप लगाया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी की आलोचना की और राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के इस्तीफे की मांग की। सुनैना ने भाजपा द्वारा घर-घर सिंदूर बांटने पर भी कटाक्ष किया और विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी।

    Hero Image
    इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने प्रधानमंत्री मोदी पर की अशोभनीय टिप्पणी।

    जागरण संवाददाता, जींद। इनेलो महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा कि भाजपा के राज में महिलाओं का मान-सम्मान सुरक्षित नहीं है। वह बुधवार को जींद पहुंची। उन्होंने जिला स्तर पर संगठन के विस्तार के लिए योजना बनाई। इस दौरान सुनैना चौटाला ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री के कथन पर टिप्पणी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिंदूर की कीमत क्या समझेंगे। महिलाएं सिंदूर सिर्फ एक ही व्यक्ति के नाम का लगाती हैं। सुनैना ने कहा कि अजय चौटाला का इनेलो से कोई संबंध नहीं है। सुनैना चौटाला ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के खेल मंत्री ने एक महिला का यौन शोषण किया। अब राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम के आतंकी हमले में अपने पति और दूसरे स्वजन को खोने वाली महिलाओं का अपमान किया है।

    भाजपा द्वारा घर-घर सिंदूर बांटे जाने पर तंज कसा

    अगर रामचंद्र जांगड़ा ने इसके लिए महिलाओं से माफी नहीं मांगी और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया, तो इनेलो महिला विंग जांगड़ा के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। सुनैना चौटाला ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भाजपा द्वारा घर-घर सिंदूर बांटे जाने पर तंज कसा। कहा कि ऐसे लोगों के मुंह से महिलाओं के सिंदूर की बात शोभा नहीं देती। जब भाजपा के लोग घर-घर सिंदूर लेकर जाएंगे, तब महिलाएं उनकी खबर लेंगी।